Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना
    • सफलता की कहानी-गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहचान बना PHC चेरपाल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
    • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राष्ट्र प्रथम का अमर संदेश
    • जामुन खाकर न करें गुठली को फेंकने की गलती, इन 5 बीमारियों में मददगार
    • भारत की सबसे अनोखी ट्रेन, 145 साल से लगातार ढो रही है नमक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पीयूष गोयल ने दिया संकेत, अमेरिका में भारतीय टेक्सटाइल पर लगेगा जीरो टैरिफ
    राष्ट्रीय

    पीयूष गोयल ने दिया संकेत, अमेरिका में भारतीय टेक्सटाइल पर लगेगा जीरो टैरिफ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि अंतिम व्यापार समझौते में भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को भी बांग्लादेश जैसी शून्य टैरिफ की सुविधा मिल सकती है।

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में जारी अंतरिम व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के बीच शर्तों को लेकर चर्चा जारी है। इससे पहले अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया था, जिससे निर्यातक को राहत मिली थी। लेकिन, इस बीच खबर आई कि अमेरिका ने बांग्लादेश को विशेष छूट दी है, जिससे वहां से अमेरिकी कपास से बने वस्त्रों के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसी वजह से भारतीय निर्यातकों में चिंता बढ़ गई थी

    क्या है बांग्लादेश को मिली सुविधा?

    पीयूष गोयल ने साफ कहा कि जिस तरह बांग्लादेश को यह सुविधा दी गई है कि अगर वह अमेरिका से कच्चा माल खरीदकर कपड़ा तैयार करे और फिर उसे अमेरिका में निर्यात करे तो उस पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा, वैसे ही भारत को भी यह सुविधा मिल सकती है।

    उन्होंने कहा कि यह प्रावधान पिछले सप्ताह जारी अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क में शामिल नहीं है, लेकिन इसे अंतिम समझौते में जोड़ा जा सकता है। गोयल के अनुसार, अभी व्यापार समझौता अंतिम रूप में नहीं है और जब पूरी तरह तैयार हो जाएगा तब इसकी सभी शर्तें स्पष्ट हो जाएंगी।

    कांग्रेस के आरोपों पर जवाब

    इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि यह समझौता डोनल्ड ट्रंप के सामने भारत का आत्मसमर्पण है और इससे बांग्लादेश को भारत से ज्यादा फायदा मिला है। पीयूष गोयल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संसद में गलत जानकारी फैलाई गई है। उनका कहना है कि भारत को भी वही सुविधा मिलेगी जो बांग्लादेश को दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंतिम समझौते में भारत के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

    भारत के लिए क्यों अहम है यह फैसला?

    अमेरिका, भारत के कपड़ा निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। भारत से होने वाले कुल वस्त्र परिधान निर्यात का करीब 30% हिस्सा अमेरिका जाता है। हाल ही में टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करना बड़ी राहत थी। लेकिन अगर बांग्लादेश को शून्य मिलता और भारत 18% टैरिफ बना रहता, तो भारतीय उत्पाद प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते थे। अब यदि भारत को भी जीरो यूएस टैरिफ की सुविधा मिलती है, तो टेक्सटाइन सेक्टर को बड़ा फायदा होगा और अमेरिका के बाजार में प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “बंगाल की जनता अपना फैसला दे चुकी है”, संजय झा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

    July 6, 2026

    राम मंदिर दान घोटाला,हर पापी को मिले सख्त सजा; मोहन भागवत

    July 5, 2026

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.