Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»JNU में निकली चेतावनी रैली,प्रदर्शनकारियों ने जमकर लगाए अपत्तिजनक नारे
    राष्ट्रीय

    JNU में निकली चेतावनी रैली,प्रदर्शनकारियों ने जमकर लगाए अपत्तिजनक नारे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली, यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी, लेकिन उससे पहले जेएनयू और डीयू में जमकर बवाल हो रहा है। हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान छात्र और महिला पत्रकार के बीच झड़प देखने को मिली। वहीं, जेएनयू में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी अपने पुराने रूप में दिखाई दिए थे। अब फिर से JNU में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी रैली निकाली है। इसके साथ ही सवर्णों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए हैं।

    आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र इकाई जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चेतावनी मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने का संकेत भी दिया। इस प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद, ठाकुरवाद मुर्दाबाद और हिन्दू राष्ट्र मुर्दाबाद जैसे नारों का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारे लगाए गए।

    JNUSU के छात्रों पर कार्रवाई

    जेएनयू में यूजीसी के समर्थन में हो रहे बवाल को लेकर JNUSU के छात्रों पर कार्रवाई की गई है। दरअसल, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी सुनील यादव, जॉइंट सेक्रेटरी दानिश अली और पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रस्टिकेट कर दिया है। आरोप है कि डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में लगी फेशियल रिकग्निशन तकनीक को नुकसान पहुंचाया गया। कार्रवाई के बाद संबंधित छात्रों को पूरे कैंपस से तुरंत बाहर कर दिया गया।

    इसके पहले भी हुई थी कार्रवाई

    आपको बता दें कि इससे पहले भी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल के वर्षों की सबसे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाइयों में से एक कदम उठाया था। एक विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी की संपत्ति को कथित नुकसान पहुंचाने के आरोप में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट गोपिका के बाबू समेत सभी चारों पदाधिकारियों को दो सेमेस्टर के लिए रस्टिकेट कर दिया गया था। इस फैसले को यूनिवर्सिटी प्रशासन की सख्त नीति के रूप में देखा गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.