Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दिल्ली एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में तेज गर्मी के कारण तापमान मार्च की गर्मी जैसा अनुभव…
    मौसम

    दिल्ली एनसीआर में फरवरी के पहले सप्ताह में तेज गर्मी के कारण तापमान मार्च की गर्मी जैसा अनुभव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में जनवरी की कड़ाके की सर्दी के बाद फरवरी के शुरुआती दिनों में दो बार बारिश से ठंड का अहसास रहा. लेकिन पिछले एक हफ्ते से मौसम एकदम पलट गया है. सर्दी के बाद बसंत ऋतु का इंतजार था, लेकिन 16 फरवरी को दिल्ली में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है. गर्मी का जो अहसास मार्च में होना चाहिए, वो अभी होने लगा है. फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री तक ज्यादा है. वसंत का आगमन ही नहीं हुआ, क्योंकि हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 1°C से 4°C तक और अधिकतम तापमान 2°C या उससे अधिक बढ़ गया है.

    दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्मी

    दिल्ली में 16 फरवरी को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. यूपी, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी पारा तेजी से चढ़ने लगा है. उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली का सफदरजंग सबसे गर्म रहा.

    दिल्ली में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही

    मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या कम रही है. जो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए भी हैं, वो बेहद कमजोर हैं. इस कारण हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडी हवाओं का जो प्रवाह मैदानी इलाकों में सर्दी ला रहा था, वैसा नहीं दिख रहा है. इस कारण गर्म हवा का ठहराव दिल्ली एनसीआर में दिख रहा है. फरवरी के पहले 15 दिनों में 27 बड़े शहरों में टेंपरेचर सामान्य से अधिक रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 18 फरवरी को बारिश से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

    2026 में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड?

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फरवरी में ही इतनी गर्मी चिंताजनक संकेत है और इस साल तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है. 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में मामूली बारिश के बावजूद फरवरी के बाकी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है. यही हाल रहा तो मार्च की गर्मी अप्रैल-मई की तरह रुला देगी. अगर समुद्र में अल नीनो के अनुकूल हालात बनते हैं तो 2026 पिछले साल के मुकाबले गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाएगा.

    जलवायु परिवर्तन के संकेतों से भी पता चलता है कि पिछले एक दशक में भारत में तापमान वृद्धि की रफ्तार तेज हुई है. मौसम की शुरुआत में ही ज्यादा गर्मी पड़ती है तो गर्मी ज्यादा प्रचंड, ज्यादा दिनों तक पड़ेगी और लू के थपेड़े में भी ज्यादा दिनों तक झुलसाएंगे.

    दिल्ली में 17 फरवरी को सफदरजंग में तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच गया. 18 फरवरी को हल्की बारिश के बीच तापमान 26 से 28 डिग्री रहेगा, लेकिन उसके बाद फिर तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 12 से 14 डिग्री तक रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

    July 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    July 18, 2026

    बिलासपुर:शहर में जलभराव, कई इलाकों में 3 से 4 फीट पानी; अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत-बचाव के निर्देश

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.