Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने शहबाज शरीफ को जलील करते हुए बोले- ‘पीएम मोदी मेरे करीबी दोस्त’
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने शहबाज शरीफ को जलील करते हुए बोले- ‘पीएम मोदी मेरे करीबी दोस्त’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के उद्घाटन सत्र में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक शांति का श्रेय खुद लिया. इस बीच उन्होंने शहबाज शरीफ को खड़ा कर पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया.

    वॉशिंगटन में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) के उद्घाटन सत्र में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तेजी से हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पूरा श्रेय खुद को दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भाषण के बीच खड़ा होने के लिए कहा और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रोकने के अपने दावे का जिक्र कर रहे थे.

    संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा मामला था. मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. वह बहुत उत्साहित हैं और वास्तव में वह अभी इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे.’ इसके बाद उन्होंने शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए उन्हें खड़ा होने के लिए कहा. शरीफ प्रोटोकॉल के तहत खड़े हो गए. उसी समय ट्रंप ने मंच से कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, आप दोनों का बहुत शुक्रिया. मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.’

    ‘एक फोन कॉल से युद्ध रुकवाया’ – ट्रंप का दावा

    ट्रंप ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को एक फोन कॉल के जरिए रोक दिया था. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि दोनों देश लड़ रहे हैं और विमान गिराए जा रहे हैं तो मैंने फोन उठाया और कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका तो मैं दोनों देशों पर 200 प्रतिशत का व्यापारिक टैरिफ लगा दूंगा.’ हालांकि, भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी संघर्षविराम या शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं रही. इंडिया लगातार यह दोहराता रहा है कि ऐसे मुद्दे द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाए जाते हैं.

    पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति

    कार्यक्रम में जिस तरह से ट्रंप ने सार्वजनिक मंच से शहबाज शरीफ को खड़ा किया और उसी समय पीएम मोदी की तारीफ की, उसे कई विश्लेषकों ने पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति बताया है. पाकिस्तान हाल के समय में अमेरिका के साथ अपने संबंधों को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ट्रंप के बयान में बार-बार भारत और मोदी को प्राथमिकता मिलती दिखी. इससे कूटनीतिक संतुलन पर सवाल उठे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.