Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    • कार ट्रक के पीछे जा घुसी,यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और मां की हादसे में मौत, पिता श्यामलाल, समधी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
    • उमर अब्दुल्ला की पार्टी में बगावत? फारूक अब्दुल्ला ने मांगा अपने सांसद का इस्तीफा
    • दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ऑनलाइन फैशन कंपनी ASOS के को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स करोड़ो की संपत्ति छोड़ बालकनी से कूद, दे दी जान…
    अंतर्राष्ट्रीय

    ऑनलाइन फैशन कंपनी ASOS के को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स करोड़ो की संपत्ति छोड़ बालकनी से कूद, दे दी जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑनलाइन फैशन की दुनिया के जाने-माने नाम ASOS के ब्रिटिश को-फाउंडर क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड में एक ऊंची इमारत की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है. उनकी उम्र 58 साल थी. स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को इस दुखद घटना की पुष्टि की. वो 18 मंजिला इमारत के 17वें फ्लोर पर स्थित उनके अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.

    सुसाइड का अंदेशा, अंदर से लॉक था कमरा
    यह घटना बीते 9 फरवरी को घटी, जब ग्रिफिथ्स का शव उनकी बालकनी के नीचे जमीन पर मिला. पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के कमरे में जाने या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं. घटना के वक्त वह कमरे में अकेले थे और अपार्टमेंट अंदर से बंद था. ऑटोप्सी रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है.

    पूर्व पत्नी के साथ चल रहा था कानूनी विवाद
    जांच के दौरान पुलिस को ग्रिफिथ्स के कमरे से कुछ कानूनी मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. दरअसल, ग्रिफिथ्स का अपनी थाई मूल की पूर्व पत्नी के साथ उनके एक कारोबार को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था. उनकी पूर्व पत्नी ने उन पर 6,73,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की चोरी करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिना बताए जमीन के शेयर बेचने का आरोप लगाया था. इस मामले में ग्रिफिथ्स को पिछले साल गिरफ्तार भी किया गया था और उनकी मौत के समय भी इस मामले की जांच जारी थी. उनके एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी से चल रहे इन मुकदमों की वजह से काफी तनाव में थे.

    ASOS को बनाया ग्लोबल ब्रांड
    क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने साल 2000 में लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और दबोरा थोर्प के साथ मिलकर ASOS की नींव रखी थी. शुरुआत में इस कंपनी का नाम ‘ऐज सीन ऑन स्क्रीन’ था, जो टीवी और फिल्मी सितारों द्वारा पहने गए कपड़ों से प्रेरित फैशन बेचती थी.जल्द ही यह कंपनी एक ग्लोबल ऑनलाइन मार्केटप्लेस बन गई और एक समय पर इसका मूल्य 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर को भी पार कर गया था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केट मिडलटन और मिशेल ओबामा जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी ASOS के डिजाइन पहने हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस में गैस प्लांट में भीषण आग लगने से 6 चीनी नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत, 9 लापता

    August 26, 2026

    अमेरिका : मोंटाना में सनकी ने 8 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, मृतकों में चार बच्चे; खुद को भी उड़ाया

    August 26, 2026

    इस्लामाबाद के अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, 15 नवजातों की मौत

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.