Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोने-चांदी के बढ़ते आयात चिंता का विषय नहीं ,वैश्विक केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से बढ़ रहे दाम…
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोने-चांदी के बढ़ते आयात चिंता का विषय नहीं ,वैश्विक केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से बढ़ रहे दाम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में सोने-चांदी के बढ़ते आयात को लेकर कहा है कि ये कोई चिंता की बात नहीं है. वित्त मंत्री ने आश्‍वस्‍त किया कि गोल्‍ड-सिल्‍वर इंपोर्ट ‘चिंताजनक स्‍तर’ पर नहीं है. उन्होंने सोने की कीमतों में उछाल का कारण बताते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही खरीदारी के कारण दाम बढ़ रहे हैं. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी इस मुद्दे पर वित्त मंत्री का समर्थन किया. 

    RBI गवर्नर ने कहा कि भारत का बाहरी क्षेत्र मजबूत है और चालू खाता घाटा (CAD) प्रबंधनीय स्तर पर है, इसलिए सोने के आयात को लेकर फिलहाल कोई गंभीर चिंता नहीं है. केंद्रीय बैंक RBI की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्‍य मंत्र पंकज चौधरी और RBI के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने मीडिया से बातचीत की.

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित किया. बजट के बाद होने वाली इस पारंपरिक बैठक में वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता, सोने के बढ़ते आयात और बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

    अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक व्यापार पर नजर

    अमेरिका में टैरिफ नीतियों में होने वाले संभावित बदलावों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव के सवाल पर वित्त मंत्री ने सधा हुआ रुख अपनाया. उन्होंने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी. वाणिज्य मंत्रालय स्थिति की समीक्षा कर रहा है.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारिक वार्ताओं और भविष्य की रणनीति पर मंत्रालय उचित समय पर निर्णय लेगा.

    IDFC बैंक फ्रॉड मामले में RBI ने क्‍या कहा?  

    चंडीगढ़ में IDFC बैंक की एक ब्रांच में हरियाणा सरकार के खातों से जुड़ी 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले पर गवर्नर मल्होत्रा ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ‘हम इस घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, लेकिन यह कोई प्रणालीगत मुद्दा नहीं है.’ बैंक ने पहले ही स्पष्ट किया था कि यह धोखाधड़ी कुछ कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों द्वारा एक विशिष्ट समूह के खातों तक सीमित थी और अन्य ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि ये खबर सामने आने के बाद IDFC बैंक के शेयरों में 16% से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई. 

    ब्याज दरों और लिक्विडिटी पर गवर्नर मल्होत्रा ने संकेत दिया कि ब्याज दरों पर फैसला विकास और महंगाई की उभरती गतिशीलता पर निर्भर करेगा. उन्होंने बाजारों को पर्याप्त तरलता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया.

    वित्त मंत्री ने बैंकों द्वारा बीमा उत्पादों की ‘मिस-सेलिंग’ (गलत तरीके से बेचना) पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने बैंकों को सलाह दी कि वे अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करें.

    India Inc को निवेश का आह्वान

    सीतारमण ने भारतीय कॉरपोरेट जगत से निवेश बढ़ाने की अपील करते हुए कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में सभी को भागीदार बनना चाहिए.’

    यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक बाजार अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार और RBI दोनों ने भारतीय वित्तीय प्रणाली की मजबूती पर पूर्ण विश्वास जताया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…

    August 26, 2026

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.