Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में हृदयविदारक घटना: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत…
    • हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सेना भेजने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, महीनों की किरकिरी के बाद खुली नींद
    • जलवायु प्रदर्शन में भारत की फिसली रैंकिंग चिंतनीय
    • परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, कांग्रेस नेता सोनिया, खरगे और राहुल डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से करेंगे मुलाकात…
    • महिला आऱक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है…
    • मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • भारत के ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»जलवायु प्रदर्शन में भारत की फिसली रैंकिंग चिंतनीय
    लेख-आलेख

    जलवायु प्रदर्शन में भारत की फिसली रैंकिंग चिंतनीय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2027 यानी सी.सी.पी.आई. 2027 में भारत 5 पायदान फिसल कर 28वें स्थान पर आ गया है। जर्मनवॉच और न्यूक्लाइमेट इंस्टीच्यूट के जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2027 ने यह रैंकिंग दी है। वर्ष 2025 में भारत 10वें और 2026 में 23वें स्थान पर था। इससे पहले वह लगातार 6 वर्षों तक शीर्ष 10 देशों में शामिल रहा। 

    पाकिस्तान का भारत के ऊपर 26वें स्थान पर होना भी न केवल ध्यान खींचता है, बल्कि चिंता बढ़ाता है। भारत में लापरवाही और बड़ी जनसंख्या भी इसका बड़ा कारण है। सूचकांक में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग की प्रवृत्ति और नीतिगत प्रदर्शन जैसे मानदंड हैं। इस गिरावट का आना इसलिए भी चिंताजनक है, क्योंकि भारत नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार में जोर-शोर से जुटा है, फिर भी सी.सी.पी.आई. 2027 में नीचे आ गया। आंकड़ों के अनुसार जुलाई, 2026 के अंत तक गैर-जीवाश्म स्रोतों पर आधारित स्थापित विद्युत क्षमता 300.50 गीगावाट थी। इसमें सौर ऊर्जा 164.59 गीगावाट, पवन ऊर्जा 58.14 गीगावाट और जलविद्युत 57.24 गीगावाट थी। कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म स्रोतों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। लेकिन स्थापित क्षमता और वास्तविक बिजली उत्पादन एक ही बात नहीं है। सौर ऊर्जा रात में उपलब्ध नहीं होती और पवन उत्पादन हवा पर निर्भर करता है। 

    नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में तेज विस्तार के बावजूद रैंकिंग में इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से कोयले पर निरंतर निर्भरता, बढ़ता प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपयोग और बिजली ग्रिड से जुड़ी सीमाएं जिम्मेदार हैं। यद्यपि भारत ने तय समय से पहले जून 2025 में 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन स्थापित क्षमता का लक्ष्य हासिल तो कर लिया है लेकिन वास्तविक बिजली उत्पादन में कोयले की हिस्सेदारी अभी भी अत्यधिक है। 

    ग्रिड और ऊर्जा भंडारण की अपर्याप्त क्षमता भी बाधाओं का बड़ा कारण है। नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और उसे ग्रिड में समाहित करने के बुनियादी ढांचों के बीच का बड़ा अंतर भी इसका प्रमुख कारण है। ग्रिड और बैटरी स्टोरेज की कमी के चलते मई से दिसम्बर, 2025 के बीच 2.3 टी.वी.एच. यानी टेरावाट-ऑवर सौर ऊर्जा उत्पादित तो हुई लेकिन भंडारण क्षमता न होने से बरबाद हो गई, यानी 230 करोड़ यूनिट बिजली बर्बाद हुई। ऊर्जा का बढ़ता उपयोग और ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन के आंकड़े बताते हैं कि आर्थिक विकास के साथ देश में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत और ग्रीनहाऊस गैस उत्सर्जन बढऩे से भी भारत के अंकों पर नकारात्मक असर पड़ा है। 

    ऊर्जा संक्रमण योजना में कमियों के चलते जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक की भारत कंट्री रिपोर्ट बताती है कि नवीकरणीय ऊर्जा श्रेणी में भारत की वृद्धि दर को उच्च रेटिंग दी गई लेकिन समग्र नवीकरणीय ऊर्जा संकेतक में निम्न रेटिंग मिली, क्योंकि स्थापित क्षमता की तुलना में स्वच्छ बिजली के वास्तविक उत्पादन में अंतर लगातार बना हुआ है। भारत ने पैरिस समझौते के तहत अपना तीसरा राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान एन.डी.सी. अर्थात नैशनली डिटरमाइंड कंट्रीब्यूनशन (राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान) 3.0 जो कि पैरिस समझौते के तहत वर्ष 2031-2035 के लिए भारत की अद्यतन जलवायु कार्य योजना है, तय किया है। भारत सरकार ने मार्च 2026 में इसे मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य ग्रीन हाऊस गैस उत्सर्जन में कटौती, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार और जलवायु अनुकूलन को आगे बढ़ाना है।

    यदि बीते 29 वर्षों की बात करें तो 1996 से 2025 के बीच दुनिया भर में 10,000 से ज्यादा चरम मौसमी घटनाएं हुईं, जिससे 9,16,000 से ज्यादा लोगों की अकाल मृत्यु हुई। इन घटनाओं में अनुमानत: 5.5 अरब से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, जिससे दुनिया को 4.7 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का सीधा-सीधा नुकसान भी हुआ। यदि अकेले भारत को ही देखें तो बीते 3 दशकों में बाढ़, गर्मी, सूखा और चक्रवात की 436 घटनाओं को झेलते हुए यह 10वां सबसे प्रभावित देश रहा। हालांकि पिछले साल भारत 9वें स्थान पर था। तमाम प्रयासों के बावजूद कुछ क्षेत्रों में प्रगति के बावजूद उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और नीतियों के क्रियान्वयन में कमी निश्चित रूप से गंभीर संकेत हैं, जिसे तुरंत ठीक करने की दिशा में जुटना होगा।-ऋतुपर्ण दवे 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के ओलंपिक लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम

    November 29, 2026

    भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि

    November 28, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान

    November 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.