Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अजित पवार को याद कर विस में भावुक हुए सीएम
    राष्ट्रीय

    अजित पवार को याद कर विस में भावुक हुए सीएम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार को याद करते हुए भावुक हो गए. महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में स्थापित हो चुके और भविष्य में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद के बीच जीवन का समय चूक जाने से दादा के निधन ने जो शून्य पैदा किया है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

    उन्होंने कहा कि महाकवि भास के नाटक ‘स्वप्नवासवदत्तम्’ में एक सुभाषित है कि ‘लकड़ी जलती है तो आग केवल शरीर को जलाती है, लेकिन मित्र का शोक हृदय और आत्मा को भी जला देता है.’ अजित पवार के निधन से आज वही स्थिति मेरे सामने है. अजितदादा जैसा सच्चा मित्र और सहयात्री खोना केवल राजनीतिक क्षति नहीं, बल्कि हम सबके हृदय को पीड़ा देने वाली बात है. कुछ घावों पर समय मरहम होता है, लेकिन अजितदादा के जाने का दुख कभी कम नहीं होगा.

    उन्होंने कहा कि आज बोलना कहां से शुरू करूं, यह समझ नहीं आ रहा. मन में एक तूफान है. कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसे शोक प्रस्ताव पर बोलना पड़ेगा. सदन में जब भी नजर बगल की सीट पर जाती थी, दादा वहीं बैठे दिखाई देते थे. सुबह से देर रात तक सदन चलता, लेकिन वे अपनी जगह पर डटे रहते थे. आज दुर्भाग्य से वे हमारे बीच नहीं हैं.

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष अजित पवार अपना 12वां बजट पेश करते और अगले वर्ष 13वां बजट पेश कर बैरिस्टर शेषराव वानखेड़े के रिकॉर्ड की बराबरी करते. संभव है कि वे सबसे अधिक बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री बनते. लेकिन उनके अचानक निधन के कारण बजट पेश करने की जिम्मेदारी अब मुझ पर आ गई है.

    फडणवीस ने कहा कि कठिन निर्णय लेने में अजित दादा कभी पीछे नहीं हटते थे. ‘लाडकी बहिन’ योजना के वित्तीय बोझ पर पुनर्विचार का सुझाव आने पर भी उन्होंने ठोस निर्णय लेकर उसे मंत्रिमंडल के सामने रखा. योजना शुरू होने के बाद उन्होंने गुलाबी जैकेट पहनना शुरू किया और हमें भी पहनाया. ये सारी बातें अब यादों में हैं.

    उन्होंने कहा कि अक्सर हम किसी नेता के निधन पर ‘जगह खाली हो गई’ कहते हैं, लेकिन वास्तव में जब अजितदादा जैसे स्थापित, प्रभावशाली और मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्ति चले जाते हैं, सही अर्थ समझ में आता है. यह केवल एक संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक क्षण है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…

    August 26, 2026

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.