Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा
    • सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता
    • “बच्चो के सामने करता था शोषण”, कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो
    • थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में बेवफाई के अलावा लगाए गंभीर आरोप
    • देशभर में पेट्रोल पंपों पर अलग अलग दाम!, सरकारी और प्राइवेट पंपों पर कीमतों में क्यों आता है अंतर?
    • बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    • पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत दौरे पर आएंगे कनाडाई पीएम कार्नी, रक्षा-तकनीक समेत इन मुद्दों पर बढ़ेगी साझेदारी
    BREKING NEWS

    भारत दौरे पर आएंगे कनाडाई पीएम कार्नी, रक्षा-तकनीक समेत इन मुद्दों पर बढ़ेगी साझेदारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आने वाले हैं. वे 26 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक विदेश यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे. उन्होंने खुद अपनी इस विदेश यात्रा का ऐलान किया है. उनकी इस यात्रा का मकसद व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्रों में कनाडाई वर्कर्स और बिजनेस के लिए नए अवसर खोलना है. कनाडाई पीएमओ ने उनके दौरे की पुष्टि की है.

    कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर

    पीएम कार्नी का जोर अपने देश के तीन सबसे मजबूत हिंद-प्रशांत साझेदार देशों की यात्रा से क्षेत्रीय संबंधों को और मजबूत करेने पर रहेगा, जो कि सुरक्षा और समृद्धि के लिहाज से अहम है. कनाडाई पीएम अपनी भारत यात्रा के दौरान सबसे पहले मुंबई जाएंगे और फिर नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति के साथ ही रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही दोनों नेताओं का फोसक कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर ही रहेगा. मार्क कार्नी बिजनेस लीडर्स से मिलकर कनाडा में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे, जिससे दोनों देशों के बिजनेस के बीच नई साझेदारियां बन सकें. 

    ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे कनाडाई पीएम

    पीएम कर्नी भारत दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा भी जाएंगे. जहां वे पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार और एआई मेत उन्नत प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी. पीएम कार्नी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की संसद के दोनों सदनों और आमंत्रित गणमान्य अतिथियों को भी संबोधित करेंगे. 20 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब कोई कनाडाई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करेगा. कनाडा के पीएम कर्मी इसके बाद जापान के टोक्यो पहुंचकर प्रधानमंत्री ताकाइची सनाए से मुलाकात करेंगे. उनके बीच स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों और खाद्य सुरक्षा में पारस्परिक निवेश और साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.