Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सीने में दर्द का मतलब हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता, तनाव, मसल स्ट्रेन समेत हो सकते हैं ये 7 कारण
    खानपान-सेहत

    सीने में दर्द का मतलब हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता, तनाव, मसल स्ट्रेन समेत हो सकते हैं ये 7 कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल का दौरा (हार्ट अटैक) दुनिया भर में मौत की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। World Health Organization के अनुसार, हार्ट अटैक और स्ट्रोक मिलकर दिल से जुड़ी बीमारियों से होने वाली करीब 85% मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए जब भी किसी को सीने में दर्द होता है, तो सबसे पहले यही डर लगता है कि कहीं हार्ट अटैक तो नहीं।

    लेकिन सच यह है कि हर बार सीने में दर्द हार्ट अटैक नहीं होता। कई बार इसके पीछे दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। अगर इन कारणों को समझ लिया जाए, तो घबराहट कम होगी और सही इलाज जल्दी मिल सकेगा।

    एसिड रिफ्लक्स (GERD)

    जब पेट का एसिड खाने की नली में वापस आने लगता है, तो सीने में जलन और दर्द होता है। इसे हार्टबर्न भी कहते हैं। यह दर्द अक्सर खाना खाने के बाद, लेटने पर या झुकने पर बढ़ जाता है। मुंह में खट्टा स्वाद, डकार, गैस या गले में जलन भी हो सकती है। एंटासिड लेने से आराम मिल जाए, तो यह दिल का दर्द नहीं बल्कि एसिडिटी हो सकती है।

    कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस

    यह पसलियों और सीने की हड्डी के बीच की कार्टिलेज में सूजन से होता है। इसमें दर्द एक जगह पर तेज चुभन जैसा होता है और दबाने, खांसने या गहरी सांस लेने पर बढ़ जाता है। ज्यादा वजन उठाने, चोट या ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी यह हो सकता है।

    मसल स्ट्रेन

    कभी-कभी सीने की मांसपेशियां खिंच जाती हैं, जिससे दर्द होता है। यह दर्द हाथ घुमाने, झुकने या गहरी सांस लेने पर बढ़ता है और आराम करने से कम हो जाता है। ज्यादा वर्कआउट, गलत पोस्चर या लंबे समय तक बैठने से ऐसा हो सकता है।

    चिंता या पैनिक अटैक

    ज्यादा तनाव या घबराहट से भी सीने में जकड़न या दर्द हो सकता है। इसके साथ दिल तेजी से धड़कना, पसीना आना, चक्कर या डर लगना भी महसूस हो सकता है। यह कुछ मिनट में बढ़ता है और फिर धीरे-धीरे कम हो जाता है।

    फेफड़ों की सूजन या निमोनिया

    अगर सांस लेते समय, खांसते या छींकते समय सीने में तेज दर्द हो, तो यह फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बुखार, खांसी और कमजोरी भी साथ हो सकती है।

    पित्त की पथरी

    गॉलब्लैडर में पथरी होने पर सीने के ऊपरी हिस्से या पेट में तेज दर्द हो सकता है, खासकर तला-भुना या ज्यादा फैट वाला खाना खाने के बाद।

    पेट का अल्सर

    पेट या आंत में घाव होने से जलन वाला दर्द होता है, जो कभी-कभी सीने तक महसूस हो सकता है। खाली पेट दर्द बढ़ सकता है और खाना खाने से राहत मिलती है।

    (इस खबर में दी गई सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.