Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    • सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    • अगर आंखों में लग जाते हैं मिर्च तो बिलकुल भी न घबराएं, अपनाएं ये टिप्स
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पार्टी के बहाने होटल बुलाकर युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    पार्टी के बहाने होटल बुलाकर युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दो युवकों ने सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक 23 वर्षीय युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है.

    घटना सोमवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अलका टॉकीज के पास स्थित अंबर होटल में हुई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे उसे पार्टी करने के बहाने होटल लेकर गए. युवती उन दोनों को पहले से जानती थी इसलिए वह उनके झांसे में आ गई. होटल पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई. जब युवती नशे के कारण बेसुध हो गई तो दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.

    सहेली की सजगता से खुला मामला

    इस घटना का पता तब चला जब युवती की एक परिचित महिला को अनहोनी की आशंका हुई. वह तुरंत होटल पहुंची और युवती को वहां से रेस्क्यू कर सीधे कोतवाली थाने ले गई. थाने पहुंचने पर युवती की हालत इतनी खराब थी कि वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में भी नहीं थी. पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

    मेडिकल के बाद दर्ज हुआ बयान, मामला दर्ज

    मंगलवार को युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और विस्तृत बयान लिए गए. कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

     एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार आरोपी अतुल घोरसे की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार

    August 25, 2026

    प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…

    August 25, 2026

    शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.