Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»साणंद में PM मोदी 28 को सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
    BREKING NEWS

    साणंद में PM मोदी 28 को सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे से लौटने के बाद गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। अहमदाबाद में आने वाले साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक एटीएमपी (असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग एवं पैकेजिंग) प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। पीएम मोदी अपने दौरे में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा. लिमिटेड के प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। गुजरात में माइक्रोन की एटीएमपी सुविधा के शुरू होने से भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नई क्रांति का शुभारंभ होगा। माइक्रोन के साणंद स्थित प्लांट में 2000 लोगों की टीम काम करेगी। इसमें दिव्यांग भी शामिल हैं। साणंद के इस प्लांट में साणंद के प्लांट में एसएसडी तथा रैम प्रकार के स्टोरेज और मेमोरी उपकरण बनेंगे।

    साणंद प्लांट की क्या है अहमियत

    माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष तथा सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा कि वर्तमान टेक्नोलॉजी और खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में मेमोरी एवं स्टोरेज बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत मेमोरी तथा स्टोरेज सपोर्ट के बिना एआई प्रणालियां उचित ढंग से कार्य नहीं कर पाती हैं। जैसे-जैसे एआई अधिक तेज एवं रियल-टाइम रिस्पॉन्स देना शुरू करता है, वैसे-वैसे उसे अधिक तथा और अत्याधुनिक मेमोरी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में साणंद प्लांट गेमचेंजर साबित होगा।

    एटीएमपी प्लांट में कैसे होता है काम?

    एटीएमपी प्लांट का कार्य वेफर चिप्स से शुरू होता है। सबसे पहले हम ये समझें कि एटीएमपी सविधा तक पहुंचने से पहले ये चिप्स किस तरह बनती हैं। सेमीकंडक्टर चिप बनाने की प्रक्रिया रेत (सैंड) से शुरू होती है। सबसे पहले रेत से प्योर सिलिकॉन को अलग किया जाता है। इस सिलिकॉन को पिघलाकर उसका सिलेंडर बनाया जाता है, जिसे इनगोट कहा जाता है। इस सिलेंडर को काटकर उसमें से सूक्ष्म प्लेट्स बनाई जाती हैं, जिसे वेफर्स कहा जाता है। इसके बाद फैब्रिकेशन प्लांट में इन वेफर्स पर इलेक्ट्रिक पैटर्न प्रिंट किया जाता है और कई आवरण (लेयर्स) उस पर चढ़ाए जाते हैं। इन आवरणों को फोटोलिथोग्राफी द्वारा उचित ढंग से नियोजित करने से वेफर्स पर ट्रांजिस्टर्स बनते हैं। इसके द्वारा वेफर्स पर मेमोरी बनती है और इन वेफर्स में मेमोरी चिप लगाई जाती है। इसके बाद वेफर्स के छोटे चौकोर टुकड़े किए जाते हैं, जिसे चिप कहा जाता है।

    MTMP प्लांट में ही होती है टेस्टिंग

    यह चिप इसके बाद एटीएमपी प्लांट में पहुंचती है। यहां पहले उसे असेंबल किया जाता है। इसके बाद टेस्टिंग के चरण में उसकी स्पीड, मेमोरी तथा कार्य की संपूर्ण टेस्टिंग की जाती है। इसके बाद उसकी विवरणबद्ध मार्किंग कर अंत में उसकी पैकेजिंग की जाती है, जिससे वह मार्केट में पहुंच सके। साणंद प्लांट में विश्वभर के मार्केट के अनुरूप इंटीग्रेटेड सर्किट पैकेज, मॉड्यूल तथा सॉलिड स्टेट ड्राइव्स का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए माइक्रोन की वैश्विक फैक्ट्रियों में निर्मित अत्याधुनिक डीआरएएम तथा एनएनडी वेफर्स मिलाकर उन्हें फाइनल मेमोरी उत्पादों में परिवर्तित किया जाएगा। साणंद प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन को और आगे लेकर जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम

    July 4, 2026

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    July 4, 2026

    रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, अगले साल से करें सफर

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.