Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अपराध छुपाने ,दिया दुर्घटना का रूप,चिकन खाने के विवाद में 12 साल के बच्चे की हत्या…
    क्राइम

    अपराध छुपाने ,दिया दुर्घटना का रूप,चिकन खाने के विवाद में 12 साल के बच्चे की हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां महज चिकन खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 21 वर्षीय युवक ने अपने ही 12 साल के ममेरे भाई की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि अपराध को छुपाने के लिए परिवार ने इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं सके. मामला जिले के भातकुली तालुका का है.

    चिकन बना मौत का कारण

    मृतक की पहचान 12 वर्षीय जितेराजा गौड के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका ममेरा भाई बब्बू गौड (21 वर्ष) है. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच चिकन खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. गुस्साए बब्बू ने आपा खो दिया और घर के अंदर ही जितेराजा पर लोहे की किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

    हादसे की रची गई झूठी कहानी

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और परिवार ने कानून को गुमराह करने की साजिश रची. मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे के साथ कोई दुर्घटना (हादसा) हुई है और इसी आधार पर झूठी शिकायत दर्ज कराई. वे चाहते थे कि यह मामला हत्या के बजाय एक एक्सीडेंट मानकर बंद कर दिया जाए.

    पुलिस जांच में खुला हत्या का राज

    भातकुली पुलिस को मामले की शुरुआती जांच में ही संदेह हो गया था. जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और गहन पूछताछ शुरू की, तो परिवार की गढ़ी हुई कहानी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.  पुलिस को शरीर पर मौजूद निशानों और परिस्थितियों में मेल नहीं मिला.  सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी बब्बू गौड ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं, सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के पिता को भी आरोपी बनाया है. बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. वे काम के सिलसिले में अमरावती जिले के भातकुली में आकर रह रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.