क्राइम

पंजाब में वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रहा, मानसा में व्यापारी और कर्मचारी की गोली मारकर ह’त्या

मानसा: मानसा में आज एक बिजनेसमैन और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बिजनेसमैन के सरदूलगढ़ स्थित फार्महाउस के अंदर हुई। उन्हें किसने और क्यों गोली मारी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बिजनेसमैन जसवीर सिंह और उनके कर्मचारी बलदेव सिंह को फार्महाउस में किसी ने गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीमें भी सबूत ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। मृतक जसवीर सिंह के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस बारे में बात करते हुए SSP भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button