Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»चमत्कार: मृत महिला की कोख से जन्मा बच्चा!
    अंतर्राष्ट्रीय

    चमत्कार: मृत महिला की कोख से जन्मा बच्चा!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क:  क्या कोई महिला… किसी दूसरी, वो भी मृत महिला की कोख से मां बन सकती है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन ब्रिटेन में यह सच हो चुका है। मेडिकल साइंस ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। एक डोनेट की गई बच्चेदानी से जन्मे नन्हे बच्चे ने न सिर्फ अपने माता-पिता की जिंदगी बदल दी, बल्कि मेडिकल साइंस के इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया। आखिर कैसे संभव हुआ यह चमत्कार?

    क्यों थी बच्चेदानी ट्रांसप्लांट की जरूरत?

    ब्रिटेन की रहने वाली ग्रेस बेल की अपनी बच्चेदानी इतनी मजबूत नहीं थी कि वह बच्चे को गर्भ में रख सकें। यह समस्या कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बनती है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनमें जन्म से या बाद में गर्भाशय की कमजोरी होती है। इस कारण डॉक्टरों ने ग्रेस को मृत महिला की डोनेट की गई बच्चेदानी ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया।

    अंगदान और बच्चेदानी ट्रांसप्लांट

    अंगदान के बारे में आपने सुना होगा, जैसे दिल, किडनी या लिवर। अधिकतर अंग किसी व्यक्ति के निधन के बाद ही दान किए जाते हैं। इसी तरह, इस मामले में भी मृत महिला की बच्चेदानी को ग्रेस में ट्रांसप्लांट किया गया। यह ट्रांसप्लांट सफल रहा और ग्रेस ने इससे एक स्वस्थ बेटे ह्यूगो को जन्म दिया। ह्यूगो अब 10 हफ्ते का हो चुका है और पूरी तरह स्वस्थ है। ग्रेस और उनके पति स्टीव पॉवेल ने उस महिला और उनके परिवार का धन्यवाद किया, जिनकी इस डोनेशन की वजह से वे माता-पिता बन सके। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और लंदन की मेडिकल टीम को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद कहा।

    ग्रेस की खुशी और भावनाएं

    ग्रेस ने कहा, “मैं उस महिला को हमेशा याद रखूंगी, जिन्होंने मुझे अपनी बच्चेदानी दान की। उन्हीं की वजह से मैं मां बनने की खुशी महसूस कर पाई।” उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने ह्यूगो का छोटा चेहरा देखा, तो उन्हें लगा कि वह कोई सपना देख रही हैं।

    डॉक्टरों की प्रतिक्रिया

    इस ट्रांसप्लांट और डिलीवरी को शामिल डॉक्टरों ने “क्रांतिकारी पल” बताया है। उनका कहना है कि यह उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा, जो गर्भाशय या प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस तरह, ब्रिटेन में हुए इस मेडिकल चमत्कार ने कई महिलाओं के लिए नई उम्मीद जगाई है और यह दिखाता है कि आधुनिक चिकित्सा और अंगदान से जीवन बदलने वाले चमत्कार संभव हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट

    August 25, 2026

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.