Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मिडिल ईस्ट में युद्ध से सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, देखिए कीमतें
    व्यापार

    मिडिल ईस्ट में युद्ध से सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, देखिए कीमतें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Gold Price
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और वे जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर सोने जैसे सेफ हैवन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 3.02 फीसदी या 4,896 रुपये की बढ़त के साथ 1,67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी में जबरदस्त उछाल

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का घरेलू वायदा भाव 2.97 फीसदी या 8,406 रुपये की बढ़त के साथ 2,91,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 2.47 फीसदी या 129 डॉलर की बढ़त के साथ 5,377 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.55 फीसदी या 81.81 डॉलर की बढ़त के साथ 5,362 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.29 डॉलर की बढ़त के साथ 94.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.29 फीसदी या 0.28 डॉलर की बढ़त के साथ 94.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

    क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव

    जब भी दुनिया में कोई अस्थिरता आती है, युद्ध होते हैं, भू-राजनीतिक संकट पैदा होता है या वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है, तो निवेशकों में बाजारों में जोखिम से बचने यानी रिस्क ऑफ सेंटीमेंट बढ़ जाता है। ऐसे में निवेशक पारंपरिक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ रुख करते हैं। सोना सबसे अच्छा सेफ हैवन एसेट है। ऐसे में निवेशक इस समय रिस्क वाले निवेश को बेचकर सोना खरीद रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    सोने की कीमतों में 3220 रुपये की तेजी, चांदी भी 5000 रुपये उछली

    July 3, 2026

    kotak, SBI बैंक और Adani Ports समेत इन शेयरों में आज दिखी बिकवाली, जानिए कितनी गिरी कीमतें

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.