Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस की Gen Z और युवा प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी
    • 13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण
    • श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा
    • सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
    • शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?
    तकनीकी

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Google भारत में जल्द ही Fitbit Air लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले ही यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर कुछ स्टोर्स में नजर आने लगा है. ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में Fitbit Air को कई अलग-अलग कलर ऑप्शन में देखा गया है. खास बात यह है कि एक रिटेलर ने Fitbit Air की बिक्री भी शुरू कर दी है.

    हालांकि, इसकी कीमत ग्लोबल प्राइसिंग के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है. Google ने पहले ही साफ कर दिया है कि Fitbit Air को अक्टूबर में भारत लाया जाएगा, लेकिन अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख और ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.

    रिटेल स्टोर में दिखा Fitbit Air

    X पर एक यूजर ने Fitbit Air की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह फिटनेस ट्रैकर एक रिटेल स्टोर में नजर आ रहा है. तस्वीरों में डिवाइस ब्लैक, ब्लू और रेड शेड्स में दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि ये कलर ग्लोबल मॉडल के Obsidian, Lavender और Cherry ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, Fitbit Air का Fog कलर तस्वीरों में नजर नहीं आया.

    X यूजर ने यह भी दावा किया कि एक रिटेलर इस डिवाइस को करीब 16,000 रुपये में बेच रहा है. अगर इसकी तुलना ग्लोबल कीमत से करें, तो Google ने स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर को अमेरिका में 99.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो करीब 9,400 रुपये बैठती है. कंपनी Fitbit Air का Special Edition भी बेचती है, जिसे Stephen Curry के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत 129.99 डॉलर यानी करीब 12,300 रुपये है.

    अक्टूबर में लॉन्च होगा Fitbit Air

    Google ने इसी महीने की शुरुआत में कन्फर्म की थी कि Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट, भारतीय कीमत या उपलब्धता से जुड़ी कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है. खास बात यह है कि Fitbit Air को इससे पहले Made by Google India ब्रीफिंग में भी दिखाया गया था, जहां इसके भारत में लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी.

    Fitbit Air क्या है और कैसे करता है काम?

    Fitbit Air एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है. यानी इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया. इसका कॉम्पैक्ट ‘pebble’ डिजाइन इसे काफी हल्का और पहनने में आसान बनाता है. कंपनी का कहना है कि बिना स्क्रीन और नोटिफिकेशन के यूजर्स इसे पूरे दिन पहन सकते हैं, बिना किसी तरह के डिस्ट्रैक्शन के. यह वियरेबल पैसिव हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करता है, जबकि इससे जुड़ी डिटेल्ड जानकारी कनेक्टेड स्मार्टफोन के Google Health ऐप पर देखी जा सकती है.

    Google Fitbit Air के फीचर्स

    • फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए Fitbit Air में कई फीचर्स मिलते हैं. यह 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैक करता है और हार्ट रिदम पर भी नजर रखता है. 
    • इसमें AFib अलर्ट, ब्लड ऑक्सीजन यानी SpO2 ट्रैकिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. 
    • डिवाइस नींद के अलग-अलग स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन को भी ट्रैक करता है, जिससे यूजर्स को अपनी रोजाना की हेल्थ और स्लीप पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है.
    • वर्कआउट ट्रैकिंग के मामले में Fitbit Air काफी आसान है. यह अपने आप वर्कआउट को पहचानकर उसे ट्रैक कर सकता है. अगर आप चाहें तो वर्कआउट को मैन्युअली भी लॉग कर सकते हैं. 
    • Google Health Coach के जरिए गाइडेड वर्कआउट का भी ऑप्शन मिलता है. कंपनी का दावा है कि Fitbit Air एक बार फुल चार्ज होने पर एक हफ्ते तक चल सकता है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    August 21, 2026

    7050mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लांच

    August 20, 2026

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.