Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    • भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
    • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
    • सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    • रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
    • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
    • मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मुकेश अंबानी की रिलायंस शेयर में 3 फीसदी की गिरावट…
    व्यापार

    मुकेश अंबानी की रिलायंस शेयर में 3 फीसदी की गिरावट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो लगा रहता है। आज 2 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:25 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share Price) के शेयरों में 2.60% की गिरावट देखने को मिली। गिरावट के साथ रिलायंस का शेयर प्राइस 1,356.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 1,393.90 से ₹36.20 प्रति शेयर की गिरावट रही।

    रिलायंस को कितने मार्केट कैप का हुआ नुकसान

    शेयरों के भाव गिरने की वजह से रिलायंस के कुल मार्केट कैप (बाजार मूल्यांकन) में आज लगभग ₹49,000 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को रिलायंस का मार्केट कैप लगभग ₹18.86 लाख करोड़ था, जो आज घटकर करीब ₹18.37 लाख करोड़ रह गया है।

    रिलायंस के शेयरों में किस वजह आई गिरावट?

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिसके चलते सेंसेक्स 2743 अंक या 3.34% की बड़ी गिरावट के साथ 78,543.73 पर खुला। क्योंकि रिलायंस की कमाई का बड़ा हिस्सा तेल रिफाइनरी के बिजनेस से आता है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

    क्या लंबे समय तक रिलायंस शेयर में गिरावट बनी रहेगी?

    मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए तस्वीर थोड़ी मिश्रित है। अगर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के साथ GRM (Gross Refining Margin) मजबूत रहता है, तो रिफाइनिंग बिजनेस को फायदा हो सकता है। लेकिन अगर भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक मांग घटती है या क्रैक स्प्रेड कम होते हैं, तो मार्जिन पर दबाव आ सकता है। पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में इनपुट कॉस्ट बढ़ने से प्रॉफिटेबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

    हालांकि, रिलायंस का क्लासिफाइड स्ट्रक्चर रिटेल और Jio जैसे बिजनेस अल्पकालिक झटकों को कुछ हद तक संतुलित कर सकती है। लेकिन शॉर्ट टर्म में शेयर में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रू150 से भी सस्ता Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी

    April 16, 2026

    सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,363 अंकों की भारी बढ़त के साथ 78,210 के स्तर पर…

    April 15, 2026

    अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.