Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»क्या है Starshield, एलन मस्क ने LUCAS कामिकेज ड्रोन पर लगा हुआ बताया?
    तकनीकी

    क्या है Starshield, एलन मस्क ने LUCAS कामिकेज ड्रोन पर लगा हुआ बताया?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसे Operation Epic Fury और Operation Roaring Lion नाम दिया गया. इस कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हलचल पैदा कर दी है. दोनों देशों ने ईरान के खिलाफ किए गए सैन्य हमलों में कई एडवांस्ड हथियारों का इस्तेमाल किया. उनमें से एक बेहद घातक LUCAS कामिकेज ड्रोन भी था. मामला तब गरमा गया जब इस अमेरिकी ड्रोन पर Starlink जैसा टर्मिनल देखा गया.

    X पर खुद को मिलिट्री ऑथर और रिसर्चर बताने वाले ChrisO_wiki नाम के यूजर ने एक ड्रोन की तस्वीर शेयर की. उन्होंने दावा किया कि रूस आरोप लगा रहा है कि एलन मस्क की कंपनी सीधे तौर पर सैन्य हमलों में शामिल है. इस मुद्दे पर एलन मस्क को अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई देनी पड़ी. मस्क ने साफ शब्दों में लिखा कि यह नेटवर्क उनके कंट्रोल में नहीं है.

    क्या कहा एलन मस्क ने?

    उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुआ कहा कि कमर्शियल Starlink की शर्तों के मुताबिक टर्मिनल का इस्तेमाल हथियार प्रणालियों के लिए करना नियमों का उल्लंघन है. यह नियम सभी यूजर्स पर लागू होता है, और अगर ऐसा इस्तेमाल पकड़ा जाता है तो सर्विस बंद कर दी जाती है. इसके अलावा एक अलग नेटवर्क भी है, जिसका नाम Starshield है. इसे अमेरिकी सरकार ऑपरेट करती है और यह SpaceX के कंट्रोल में नहीं आता.

    Starshield क्या है?

    Starshield को आप Starlink का एक खास वर्जन समझ सकते हैं. इसे खास तौर पर सेना और खुफिया एजेंसियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसे गुप्त सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स (जैसे अमेरिकी नेशनल रिकॉनिसेंस ऑफिस) के तहत विकसित किया जा रहा है, ताकि सुरक्षित कम्युनिकेशन, धरती की निगरानी (जासूसी/इमेजिंग) और मजबूत सैन्य इस्तेमाल संभव हो सके.

    इस सिस्टम में एडवांस एन्क्रिप्शन, एंटी-जैमिंग टेक्नोलॉजी और डेडिकेटेड सैटेलाइट्स शामिल हैं. खास बात यह है कि यह आम लोगों के लिए नहीं है. इसे सीधे तौर पर सरकारें और सैन्य एजेंसियां ही ऑपरेट और कंट्रोल करती हैं.

    वॉर में Starshield और Starlink का क्या रोल?

    अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी इस टकराव में, जहां ड्रोन और मिसाइलों की तेज अदला-बदली हो रही है, Starshield अमेरिकी और इजराइली बलों को संचार के मामले में साफ बढ़त देता दिख रहा है. विवादित और खतरनाक इलाकों में भी यह सुरक्षित और भरोसेमंद कम्युनिकेशन बनाए रखने में मदद कर रहा है. 

    दूसरी तरफ Starlink अभी ज्यादा तर नागरिकों या ईरान में इंटरनेट बाईपास जैसे इस्तेमाल तक सीमित नजर आता है, क्योंकि एक्टिव वॉर एरिया में इसे भारी जामिंग और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी और नया डिजाइन…

    June 18, 2026

    Redmi Turbo 5 vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन सही?

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.