Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रश्‍म‍िका-विजय की पहली होली…
    मनोरंजन

    रश्‍म‍िका-विजय की पहली होली…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाईं। अब 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है और इसी दिन होली भी है। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय की ये पहली होली होगी, जो शादी के बाद ये साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। आज यहां हम लेकर आए हैं कुछ शानदार फिल्मी कपल की पहली होली की खूबसूरत झलकियां। आइए देखतें हैं किन सितारों ने शादी के बाद कैसे मनाई थी पिछली होली।

    इस लिस्ट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल और अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे तमाम कलाकार हैं। आइए देखते हैं इन फिल्मी कपल की शादी के बाद पहली होली की झलकियां।

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी। कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और उनके पूरे परिवार के साथ अपनी पहली होली की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई थी जिसमें अलग-अलग रंगों के साथ इनके बीच प्यार का रंग भी खूब दिखा।

    कटरीना ने ससुराल वालों के साथ मनाई थी पहली होली

    शादी के बाद पहली होली की इन तस्वीरों में कटरीना विक्की के माता-पिता और उनके भाई सनी कौशल के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा था, ‘हैप्पी होली।’ तस्वीर में कटरीना और विक्की, उनके पिता शाम कौशल, मां वीना कौशल और भाई सनी के साथ दिखे जिनके चेहरे पर चेहरे पर गुलाल लगा था।

    आलिया और रणबीर कपूर की पहली होली अलग-अलग

    शादी के बाद जहां फिल्मी सितारे एकसाथ होली मनाया करते हैं वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने वर्क कमिटमेंट् को प्रायॉरिटी दी। होली 2022 आलिया ने कश्मीर में होली अकेले मनाई। आलिया ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट पर होली मनाई , वहीं रणबीर ने कहा कि पिता के रूप में यह उनकी पहली होली थी। आलिया ने कश्मीर में अपनी फिल्म के सेट से ‘हैप्पी होली’ का मेसेज पोस्ट किया।

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की होली

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई है अगले साल अपनी पहली होली पर अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर की थीं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को होली की बधाई दी थी। कियारा ने लिखा था, ‘”मेरी और मेरे प्यार की तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनाएं।’ इसी के साथ उन्होंने रंग-बरंगी इमोजी भी शेयर की थी।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अकेले मनाई पहली होली

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरह ही 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी पहली होली अलग-अलग रहकर मनाई। साल 2025 की होली इनकी पहली होली थी जिसे उन्होंने एक-दूसरे से दूर रहकर मनाया। शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सोनाक्षी ने अकेले ही होली मनाई और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

    सोनाक्षी ने बताया था- क्यों अकेले मनाई थी पहली होली

    14 मार्च 2025 को किए अपने पोस्ट में सोनाक्षी ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- होली हैइइइइइइ!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से।’ उन्होंने ये भी बताया था कि होली पर वो क्यों अकेली हैं। उन्होंने लिखा था- जहीर मुंबई में हैं और मैं शूट पर हूं, इसलिए साथ में नहीं हैं। ट्रोल्स से कहा था- सिर पर ठंडा पानी डालो।

    ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली होली सूनी रही थी

    ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी और इसके बाद 21 मार्च 2008 को शादी के बाद इनकी पहली होली थी। हालांकि, दोनों की ये होली सूनी रही थी। दरअसल ऐश्वर्या- अभिषेक की शादी के 7-8 महीने बाद ही अमिताभ की मां यानी तेजी बच्चन का निधन हुआ जिससे पूरा परिवार शोक में डूबा था। जया ने कहा था, ‘इस साल हम होली नहीं मना रहे क्योंकि मेरी सास गुजर गईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.