Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश
    • रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!
    • बिहार में छात्रों ने CM आवास घेरने की कोशिश में तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार
    • 2000 रूपए रिश्वत लेते पटवारी , जांच रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस
    • छात्र की संदिग्ध मौत को लेकर खुलासा,स्कूल में हुई थी बड़ी घटना…बदले कपड़े और जूतों ने बढ़ाया हत्या का शक
    • कौन थे शुक्राचार्य? दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे
    • IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Brahmastra 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की हसीना अनीत पड्डा बन सकती है हिस्सा
    मनोरंजन

    Brahmastra 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की हसीना अनीत पड्डा बन सकती है हिस्सा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Deepika Padukone Not In Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद अयान मुखर्जी ने साल 2023 में ब्रह्मास्त्र 2 की अनाउंसमेंट की. फैंस स्टारकास्ट की डिटेल्स जानने के लिए एक्साइटेड हो गए. काफी समय से कहा जा रहा था कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. हालांकि अब उनकी टीम ने रूमर्स पर फुलसटॉप लगा दिया है.

    Will Deepika Padukone Be Part Of Brahmastra 2: क्या ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा बनेंगी दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की ओर से उनके ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन ने साफ कर दिया है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ वाली खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. स्टेटमेंट में कहा, ”दीपिका पादुकोण के अयान मुखर्जी की फिल्म में हिस्सा होने या किसी भी रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े होने को लेकर सामने आ रही सभी हालिया खबरें गलत हैं.”

    After Deepika Padukone Aneet Padda In Talks: दीपिका पादुकोण के बाद अनीत पड्डा को लेकर भी चर्चा

    दीपिका पादुकोण का नाम हटते ही अब सैय्यारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा का नाम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से जोड़ा जा रहा है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक अनीत को फिल्म में एक अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया है. फिलहाल मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. सोर्स के मुताबिक, अनीत का किरदार उनके अब तक के किए गए काम से काफी अलग होगा. यही वजह है कि अगर वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों के लिए उनका नया अवतार काफी इंटरेस्टिंग हो सकता है.

    Ranbir Kapoor On Brahmastra Sequel: सीक्वल पर रणबीर कपूर ने क्या कहा था?

    2023 में फैंस के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया था कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम लगातार चल रहा है और फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. उन्होंने बताया था कि फिल्म की राइटिंग पर काफी फोकस किया जा रहा है और अयान मुखर्जी ने उन्हें कहानी का नया वर्जन भी सुनाया था. रणबीर के मुताबिक, अयान ने पार्ट वन के मुकाबले सीक्वल को लगभग दस गुना बड़ा सोच रखा है.

    About Brahmastra: ब्रह्मास्त्र के बारे में

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी शिवा (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी खास शक्तियों का पता लगाने के सफर पर निकलता है. इस दौरान उसकी मुलाकात ईशा (आलिया भट्ट) से होती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और कोरोना के वक्त हिंदी सिनेमा की बड़ी कमर्शियल हिट्स में अपनी जगह बनाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मैंने कभी धर्म बदलने को नहीं कहा, इतना नीचे मत गिरो-Asim Riaz

    August 24, 2026

    पॉपलुर शो CID के बंद होने की वजह आई सामने, शो में दया का किरदार निभाने वाले एक्टर ने किया खुलासा, बोले….

    August 24, 2026

    Drishyam 4: नई कहानी के साथ ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.