Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»संपत्ति की लालच में किया भाई का क़त्ल , घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाया
    क्राइम

    संपत्ति की लालच में किया भाई का क़त्ल , घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश, झांसी में भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर सगे भाई की नृशंस हत्या कर दी। जिसका शव घर के अंदर ही दफनाकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए तमाम रास्ते अपनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को न्यूड दफन किया और नमक से भर दिया। जिससे जल्दी गल जाए। हत्या और शव को दफनाने के बाद अपनी सामान्य जीवन शैली जीने लगा, लेकिन परिवारी जनों के शक और पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके साले (पत्नी के भाई) को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है।

    खौफनाक सजा

    उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर थाना के अंतर्गत बिहारीपुरा में तारिक बैग की हत्या कर दी गई थी। घटना में छोटे भाई मशारिक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर घर के अंदर दफन किए गए शव को बरामद किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार छोटा भाई मशारिक पुलिस को गुमराह करता रहा और अकेले ही घटना को करने की जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने साजिश का खुलासा किया।

    संपत्ति हड़पने के लिए भाई की हत्या

    मशारिक ने बताया कि उसने 8 दिसंबर को मोहल्ले की ही रहने वाली मुस्कान के साथ लव मैरिज किया था। उसकी निगाह संपत्ति पर थी, इसलिए उसने तारिक बैग की हत्या की साजिश रची। जिसमें उसने अपनी पत्नी, उसके भाई तालिब को भी शामिल किया। मशारिक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

    शव को जंगल या नदी में ठिकाने लगाने की थी योजना

    पुलिस की पूछताछ में तालिब ने बताया कि तारिक बैग की हत्या के बाद शव को कार से ले जाकर जंगल या नदी में ठिकाने लगाने की योजना थी। लेकिन घर के बाहर सड़क बनाने के लिए निर्माण सामग्री पड़ी थी। जिसके कारण कार वाली योजना फेल हो गई। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की योजना बनाई।

    शव को जल्दी गलाने के लिए नमक का उपयोग

    तालिब ने बताया कि इसके लिए बाजार से नमक खरीद करके भी लाया गया। गड्ढा खोदकर शव को बिना कपड़े के दफना दिया गया। जिससे शव जल्दी गल जाए। इसके लिए ऊपर और नीचे नमक भर दिया गया। इसके बाद सीमेंट के इंटरलॉक ईंट लगा दिए गए। मशारिक की निशानदेही पर पुलिस पहले ही नाले से कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती और फावड़ा बरामद कर चुकी है।

    मृतक के मामा को हुआ तीनों पर शक

    तारिक बैग के गायब होने के बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे, जिसमें मशारिक भी शामिल था। मामा मोहम्मद सलीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो मशारिक की पत्नी मुस्कान अपने भाई तालिब और नानी के साथ घर में ताला डालकर फरार हो गई। इसके पहले मोहम्मद सलीम के तहरीर लिखने के दौरान मशारिक ने अपना नाम डालने से रोक दिया था। इससे मामा को भी शक हुआ।

    क्या कहती है प्रेम नगर थाना पुलिस?

    प्रेम नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडे ने बताया कि जांच के दौरान हत्या की घटना में मशारिक, उसकी पत्नी मुस्कान और साला तालिब की साजिश सामने आई। मशारिक और तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुस्कान की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाई ने पत्नी और साल के साथ मिलकर की थी बड़े भाई की हत्या करदी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    18 माह की बच्ची को अगवा कर फिरौती मांग रहे बदमाश…

    May 12, 2026

    16 साल पहले दिल्ली में लापता बेटा साधु बनकर घर लौटा रातभर घर में जश्न,सुबह आंख खुली तो पीट लिया माथा… 

    May 12, 2026

    गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर हत्या, आरोपी देवर ने घर को आग लगाने की दी धमकी

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.