Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉयफ्रेंड संग मिलकर रचा खूनी खेल, एक्ट्रेस ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट
    मनोरंजन

    बॉयफ्रेंड संग मिलकर रचा खूनी खेल, एक्ट्रेस ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्मों में छोटे-मोट रोल करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ बिंदु पर अपने ही लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने का बड़ा आरोप लगा है। पुलिस ने इस ‘ट्रायंगल मर्डर मिस्ट्री’ का पर्दाफाश करते हुए एक्ट्रेस और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

    एक्ट्रेस बिंदु ने लिव-इन पार्टनर को मारा

    मृतक की पहचान मोहन राव के रूप में हुई है, जो एक छोटा फाइनेंस बिजनेस चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, मोहन राव अपनी पत्नी से अलग होने के बाद एक्ट्रेस बिंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बिंदु भी अपने पति को छोड़ चुकी थी। दोनों ने करीब दो महीने पहले मंजनाथनगर में एक घर किराए पर लिया था। लेकिन इस रिश्ते के बीच में बिंदु का एक पुराना प्रेमी ‘विनय’ आ गया। बिंदु अब मोहन को छोड़कर विनय से शादी करना चाहती थी, और इसी रास्ते के कांटे को हटाने के लिए उन्होंने मोहन की मौत की साजिश रच डाली।

    साजिश के तहत रखी गई ‘डेथ पार्टी’

    18 फरवरी की रात को बिंदु और मोहन के घर पर एक पार्टी रखी गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिंदु ने अपने प्रेमी विनय और उसके दोस्त धनुष को भी वहां बुलाया था। जब मोहन शराब के नशे में धुत हो गया, तो विनय और धनुष ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    मोहन की चीखें बाहर न जाएं, इसके लिए एक्ट्रेस बिंदु ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने तड़पते हुए मोहन के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह और नाक पर टेप चिपका दी। दम घुटने और ज्यादा खून बहने की वजह से मोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

    12 दिन बाद सड़ती रही थी लाश

    हैरानी की बात यह है कि इस कत्ल का पता 12 दिन तक किसी को नहीं चल पाया। घर बंद रहने के कारण आसपास के लोगों को कुछ शक नहीं हुआ। लेकिन 28 फरवरी को जब मकान से काफी तेजी बदबू आने लगी, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर मोहन राव का शव सड़ी-गली हालत में मिला।

    एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

    बता दें कि उर्मिला उर्फ बिंदु ने ‘बजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर्स’ और ‘कालभैरव’ जैसी मशहूर कन्नड़ फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिंदु, उसके प्रेमी विनय और दोस्त धनुष को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मर्डर में कुछ और लोग भी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी

    July 4, 2026

    भारत के बाद जापान फतह करने निकली ‘धुरंधर’, टूटेगा RRR का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह ने फैंस से की खास अपील

    July 3, 2026

    ‘इस बार घर नहीं, घर की याद मिली’, फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ देख भावुक हुईं एक्ट्रेस कृति खरबंदा

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.