
कोरबा – कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रविवार को 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना से पुलिस विभाग और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतिका की पहचान 16 वर्षीय सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रही थी और मोगरा थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और मानसिक तनाव की स्थिति में मदद लेने की अपील की है।



