Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, टेकऑफ के बाद था गायब…
    BREKING NEWS

    भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, टेकऑफ के बाद था गायब…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी: असम में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. उसने जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी जिसके बाद वह लापता हो गया. फिर उसके दुर्घटनाग्रसत होने की जानकारी सामने आई. पायलट का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और आग का गोला भी उठते हुए देखा. हादसे का शिकार हुए फाइटर जेट सुखोई-30 से जुड़ी हर एक बात डिटेल मे ंजानें.

    वायुसेना के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का गुरुवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से गुजरते समय रडार से संपर्क टूट गया और वह असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसकी तलाश लगातार जारी है. बता दें कि यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. 

    सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट स्थित रोवरिया एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी और शाम 7:42 बजे के बाद रडार से उसका संपर्क टूट गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को कार्बी आंगलोंग जिले के चोकीहोला के नीलिप ब्लॉक के पास एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग 7 बजे इलाके की एक ऊंची पहाड़ी से एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. धमाके के तुरंत बाद, आसपास के गांववालों को शक हुआ कि जरूर कोई लड़ाकू विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी, जिसकी आवाज आसपास की पहाड़ियों में तेज से गूंज उठी, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई. कुछ लोगों ने धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों की तरफ से आग का गोला उठते हुए भी देखा. 

    सुखोई-30 प्लेन क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत, IAF ने बताया

    सुखोई-30 प्लेन क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई है. भारतीय वायु सेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक जताया है. सेना के सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा गया, ‘भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.’ गुरुवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया था. असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान के दौरान विमान का रडार से संपर्क टूट गया था. रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के मुताबिक, फाइटर एयरक्राफ्ट एक रूटीन मिशन के दौरान रडार से गायब हो गया.

    सुखोई-30 फाइटर जेट कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ रहा था, जब अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका कम्युनिकेशन टूट गया. एयरफोर्स की सर्च और रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियों के लोगों को एयरक्राफ्ट का पता लगाने और घटना के सही हालात को वेरिफाई करने के लिए लगाया गया. डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट के सूत्रों ने कहा कि जिस इलाके में रडार संपर्क टूटा, वह ज्यादातर घने जंगल और पहाड़ी इलाका है, जिससे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खास तौर पर मुश्किल हो सकते हैं. रेस्क्यू टीमें इलाके में ऑपरेशन करने के लिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और दूसरे सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

    July 4, 2026

    “धर्मेंद्र प्रधान इतने जरुरी क्यों?, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

    July 4, 2026

    छत्तीसगढ़: जितेन्द्र कुमार नेताम को मिला जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता का प्रभार

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.