Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»विमेंस डे, 30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट
    खानपान-सेहत

    विमेंस डे, 30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हर साल 8 मार्च को हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं. यह दिन महिलाओं के अधिकारों, समाज में उनके योगदान और उनके स्वास्थ्य की अहमियत को याद दिलाता है. समाज में महिलाएं परिवार और कामकाज की जिम्मेदारियों को संतुलित करने में जुटी रहती हैं. अक्सर इस भागदौड़ में वे अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती हैं. खासकर जब कोई महिला 30 साल की उम्र पार कर लेती है, तो उसके शरीर में हार्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव शुरू हो जाते हैं. इस उम्र में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है. समय पर मेडिकल चेकअप कराने से गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता चल जाता है और उनका इलाज आसान हो जाता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद हर महिला को कौन-कौन से टेस्ट  जरूर कराने चाहिए. 

    30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट

    1. सर्वाइकल कैंसर की जांच – सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे खतरनाक कैंसर में से एक है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में लगभग 6,60,000 नए मामले सामने आए और 3,50,000 महिलाओं की मौत इसी कारण हुई.  इसलिए 30 साल की उम्र के बाद हर महिला को तीन साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट कराना चाहिए. इसके अलावा कई बार HPV टेस्ट की भी सलाह दी जाती है. इन टेस्ट्स से सर्विक्स की कोशिकाओं में बदलाव का पता चलता है और कैंसर का खतरा कम हो जाता है. 

    2. ब्रेस्ट कैंसर की जांच – दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है. WHO के अनुसार, 2022 में लगभग 6,70,000 महिलाओं की मौत ब्रेस्ट कैंसर के कारण हुई. ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती स्टेज में इलाज करना बहुत आसान होता है. इसलिए, 30 साल की उम्र से ही महिलाओं को खुद से ब्रेस्ट चेक करने की आदत डालनी चाहिए. किसी भी गांठ, सूजन या दर्द का तुरंत पता लग सके. 40 साल की उम्र के बाद नियमित मैमोग्राफी भी जरूरी है, खासकर अगर परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास हो. 

    3. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल टेस्ट – आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी में महिलाएं घर और काम दोनों संभाल रही हैं. खराब लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या जल्दी होने लगी है.  अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, तो यह और भी जरूरी हो जाता है. इससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल जाता है. 

    4. थायराइड टेस्ट – हार्मोनल बदलावों के कारण थायराइड की समस्या महिलाओं में आम है. यह पीरियड्स के चक्र को प्रभावित करता है और समय से पहले मेनोपॉज का खतरा बढ़ा सकता है. अगर वजन अचानक बढ़े या घटे, लगातार थकान महसूस हो, बाल झड़ने लगें या मूड स्विंग्स हों, तो थायराइड फंक्शन टेस्ट कराना बहुत जरूरी है. नियमित चेकअप में थायराइड की जांच से इन समस्याओं को समय रहते रोका जा सकता है.

    5. हड्डियों की जांच – 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियों की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है. अगर शरीर में विटामिन D और कैल्शियम की कमी हो, तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे का पता चलता है. जो महिलाएं लंबे समय तक एक ही पोस्चर में बैठती हैं या बार-बार फ्रैक्चर का सामना करती हैं, उन्हें यह टेस्ट 30 साल से पहले ही करवा लेना चाहिए. 

    महिला दिवस पर खुद को दें यह तोहफा

    महिला दिवस सिर्फ सम्मान का दिन नहीं है, बल्कि यह दिन खुद के स्वास्थ्य और खुशहाली पर ध्यान देने का भी है. 30 साल के बाद महिलाओं के शरीर में बदलाव शुरू होते हैं और समय पर चेकअप कराना उनके जीवन को सुरक्षित बनाता है. ऐसे में पैप स्मीयर और HPV टेस्ट , ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल टेस्ट जो हर महिला को 30 साल के बाद जरूर कराना चाहिए. नियमित चेकअप और सावधानी से महिलाएं न सिर्फ अपनी सेहत बेहतर रख सकती हैं, बल्कि अपने परिवार के लिए भी मजबूत और खुशहाल आधार बन सकती हैं. इसलिए इस महिला दिवस पर खुद को स्वास्थ्य का तोहफा दें और अपनी जिंदगी में स्वास्थ्य को प्राथमिकता बनाएं

    यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.