Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»खामेनेई को दिया था धोखा, ईरान ने अपनी एलीट फोर्स के टॉप जनरल को दी सजा-ए-मौत?
    अंतर्राष्ट्रीय

    खामेनेई को दिया था धोखा, ईरान ने अपनी एलीट फोर्स के टॉप जनरल को दी सजा-ए-मौत?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान: ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल इस्माइल कानी को मार दिया है। कानी पर इजरायल की सीक्रेट सर्विस मोसाद के लिए जासूसी का आरोप है। अरब मीडिया से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, कानी ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धोखा दिया था। कानी ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के चीफ थे, जो विदेशों में ईरान की प्रॉक्सी को तैयार करने के लिए कुख्यात है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कानी इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के साथ मिले हुए थे। अभी तक ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    कानी पर शक की सुई बीते सप्ताह में घूमी, जब वे सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या करने वाले हमले में चमत्कारिक ढंग से बच गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी जनरल इसके पहले भी हत्या की कोशिशों से बच गए थे। UAE के द नेशनल ने अपनी रिपोर्ट में बिना कन्फर्म सोर्स के हवाले से बताया कि इस्माइल कानी को मोसाद से जुड़े होने के शक में मार दिया गया है।

    पहले भी कानी के मारे जाने की आईं खबरें

    • इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ही ईरानी जनरल का पता नहीं चल रहा था। लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। हाल के वर्षों में कानी पहले ही कई बार लोगों की नजरों से गायब हो चुके हैं।
    • सबसे हाई प्रोफाइल मामला 2024 के सितम्बर का है, जब बेरुत में इजरायल ने हमला किया। माना जा रहा था कि हसन नसल्लाह के उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन के साथ वह भी मारे गए, लेकिन कुछ दिनों बाद वह फिर से लोगों के सामने आए।
    • इसके एक सप्ताह पहले वह एक और मीटिंग से बच गए थे, जिसमें हिजबुल्लाह लीडर हसन नसरल्लाह पर हमला हुआ था।

    कानी ने खामेनेई को दिया धोखा

    अभी तक ईरानी अधिकारियों ने कानी को मौत की सजा दिए जाने की रिपोर्टों पर कोई जवाब नहीं दिया है। अरब मीडिया में चल रही रिपोर्ट में दावा किया कि पिछले शनिवार को खामेनेई के कंपाउंड पर हुए हमले से कुछ मिनट पहले कानी वहां से चले गए थे। इस हमले में खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई थी। खामेनेई का शव मलबे के अंदर पाया गया था।

    अरब मीडिया रिपोर्ट में चल रही रिपोर्ट में बताया गया है कि कानी को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया और शायद मार दिया गया। कानी ने जनवरी 2020 में कुद्स फोर्स की कमान संभाली थी, जब अमेरिका ने उनके पूर्ववर्ती कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। सुलेमानी को बगदाद एयरपोर्ट के बाहर निशाना बनाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट

    August 25, 2026

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.