क्राइम

पारिवारिक विवाद, युवक ने भाभी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार…

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद खतरनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपनी भाभी पर देसी कट्टा तानकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के अनुसार, 6 मार्च को सुहागिन बेसरा (लगभग 20 वर्ष) अपने पति बेरनेट मरांडी के साथ मेहरमा थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक झगड़े के दौरान उनके देवर अगस्टिन मरांडी ने उन पर देसी कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस गंभीर मामला को देखते हुए मेहरमा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी में पुलिस ने आरोपी अगस्टिन मरांडी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल बरामद की गई। अगस्टिन मरांडी, पिता सोरेन मरांडी उर्फ सुरेन्द्र मरांडी, मेहरमा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर, मनोज कुमार निराला, ब्रह्म सिंह, मनोज कुमार रंजन और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

मेहरमा प्रभाग की इंस्पेक्टर रूबी एड्रीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button