Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»लेबनान में इजरायल ने IRGC के 5 कमांडरों को मार गिराया, ईरानी हमले में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत
    अंतर्राष्ट्रीय

    लेबनान में इजरायल ने IRGC के 5 कमांडरों को मार गिराया, ईरानी हमले में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। अमेरिकी सैनिक सऊदी अरब में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात था। मिसाइल अटैक में घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) से मिली जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 7 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है।

    बेरूत में IRGC के 5 कमांडरों की मौत

    इधर, इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के पांस सीनियर कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है। IDF ने ट्वीट कर बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन रोअरिंग लायन के तहत की गई।

    190 से अधिक आतंकवादियों का सफाया

    इजरायली सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले एक सप्ताह में 820 हथियारों का उपयोग करके पूरे लेबनान में हवा, समुद्र और जमीन से 600 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इस दौरान 190 से अधिक आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया, जिनमें लेबनान में पीआईजे के कमांडर अबू हमजा रामी के साथ कई वरिष्ठ कमांडर भी शामिल थे। आईडीएफ की तरफ से बताया गया कि बेरूत में 27 बार हमले किए गए, जिनमें दहिह क्षेत्र में पांच हमले शामिल थे।

    40 साल पहले लापता सैनिक की खोज में जुटी सेना

    शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उनके सैनिक शुक्रवार की रात को एक विशेष अभियान पर रवाना हुए। यह अभियान 40 साल पहले लापता हुए एक सैनिक की खोज से जुड़ा हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वीर योद्धा कल रात एक विशेष अभियान पर रवाना हुए, जिसका उद्देश्य लगभग 40 वर्ष पूर्व लेबनान में बंदी बनाए गए जवान रॉन अराद को ढूंढना और उन्हें घर वापस लाना है।

    ईरान कभी समर्पण नहीं करेगा

    ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालिबाफ ने कहा है कि ईरान युद्ध के दबाव में कभी समर्पण नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह मानना कि हम कुछ दिनों में सरेंडर कर देंगे, यह उनकी सबसे बड़ी गलती होगी। हमारा राष्ट्र और हमारे लोग बिना किसी संदेह के समर्पण नहीं करेंगे। वे लड़ेंगे, संघर्ष करेंगे और झुकेंगे नहीं।

    बहरीन ने ईरानी हमलों की निंदा की

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बहरीन ने खाड़ी देशों को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है।
    बहरीन के राजदूत जमाल फारिस अल-रुवैई ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) इन हमलों को अनुचित और जघन्य मानती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए इन हमलों को तुरंत रोकना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट

    August 25, 2026

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.