Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»एक तरफ तपाने वाली गर्मी तो दूसरी तरफ बर्फबारी,ये मौसम का कैसा खेल…
    मौसम

    एक तरफ तपाने वाली गर्मी तो दूसरी तरफ बर्फबारी,ये मौसम का कैसा खेल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त तप रही है. ये हाल तब है जब मार्च अभी आधा भी नहीं बीता है और अप्रैल,मई और जून के महीने बाकी हैं. जहां लोग अभी सुबह-शाम हल्की ठंड का आनंद ले रहे थे,गीजर के गर्म पानी से नहा रहे थे,अब घर में घुसते ही गर्मी जान ले रही है. कूलर-पंखे तो चालू हो गए पर दिन-ब-दिन चढ़ते तापमान ने एसी की भी एंट्री वक्त से पहले करा दी है. ये हाल दिल्ली का ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों का है,लेकिन इस बीच लद्दाख के कारगिल से जो वीडियो आया है वो न सिर्फ चौंका रहा हैं बल्कि मौसम की इस नई चाल को भी दिखा रहा है. लद्दाख में कारगिल के द्रास में ताजा बर्फबारी का वीडियो आया है. जहां दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत तप रहा हो,उस बीच ऐसा वीडियो लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रहा है.

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने लगभग 47 सेकेंड के वीडियो को शेयर किया है. दिल्ली में जहां मार्च महीने में ही आसमान से आग बरस रही है,वहीं कारगिल के द्रास में ऊपर से हो रही बर्फ की बारिश लोगों को ठिठुरा तो रही है पर उत्तर भारत का हाल देख सुकून भी दे रही हैं.  

    मौसम विभाग ने लद्दाख के साथ जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 10 मार्च से 12 मार्च तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है. कारगिल के ही मौसम की बात करें तो आज हल्की बरसात के साथ बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर रह सकता है. 11 मार्च से 16 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान  0 डिग्री भी जा सकता है.  इस दौरान बर्फबारी के भी संकेत हैं. 

    दिल्ली का मौसम लद्दाख कारगिल के मौसम से बिल्कुल जुदा है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 तो वहीं न्यूनतम 18 से 20 डिग्री तक जा सकता है. 11 मार्च से 115 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 18 डिग्री तक जाएगा. सवाल है कि क्या बारिश राहत पहुंचाएगी? तो जवाब है नहीं,  आसमान इस दौरान साफ रहेगा. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.