Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट!…
    मुख्य समाचार

    पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट!…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान-अमेरिका और इजरायल के साथ छिड़े ईरान के युद्ध के चलते भारत में भी रोजाना तमाम अफवाहें सामने आ रही हैं. राजस्थान में पिछले हफ्ते युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा होने की अफवाह ने खलबली मचा दी थी, तो अब कामर्शियल गैस सिलेंडर्स की कमी की चर्चाओं ने हाहाकार मचा दिया है. हालांकि राजस्थान सरकार ने इसे भी पूरी तरह अफवाह करार देते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल घरेलू और कामर्शियल दोनों ही तरह के गैस सिलेंडर्स को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं है और ना ही आने वाले दिनों में संकट जैसी कोई स्थिति आने वाली है.

    दरअसल राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के तमाम हिस्सों में पिछले दो दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि राज्य में आने वाले दिनों में कामर्शियल गैस सिलेंडर्स का संकट पैदा होने वाला है और सप्लाई बाधित हो सकती है. हुआ यूं कि युद्ध के चलते पहले घरेलू और कामर्शियल दोनों ही तरह के गैस सिलेंडर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. इसके बाद घरेलू सिलेंडर की अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही किए जाने का फैसला लिया गया.

    आने वाले दिनों में दिक्कतों का किया गया दावा

    नियमों में बदलाव की वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कत ना हो, इसके लिए कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स से उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर मुहैया कराने को कहा. इसे कुछ लोगों ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया और यह दावा किया कि कामर्शियल गैस सिलेंडर्स की सप्लाई नहीं हो रही है. आने वाले दिनों में दिक्कत हो सकती है और शादी ब्याह से लेकर रेस्टोरेंट व होटलों पर असर इसका पड़ सकता है.

    यह चर्चा तेजी से फैली तो विभाग भी हरकत में आ गया. राजस्थान के फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्मेंट का साफ तौर पर कहना है कि घरेलू और कामर्शियल दोनों ही तरह के गैस सिलेंडर्स की कोई कमी नहीं है. संकट की बात पूरी तरह अफवाह है. लोगों को अफवाह से बचने की नसीहत दी गई है.

    क्यों फैली अफवाह?

    दरअसल विभाग से जुड़े जिम्मेदार लोगों का कहना है कि तमाम लोग अफवाह के चलते घरेलू और कामर्शियल दोनों ही तरह के गैस सिलेंडर्स स्टॉक कर लेना चाहते हैं. इसे लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. वे उसी के तहत काम कर रहे हैं और लोगों को बेवजह का स्टॉक करने से मना कर रहे हैं, जिसके चलते यह अफवाह फैली है.

    विभाग का दावा है कि किसी तरह का कोई संकट नहीं है. पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर्स मौजूद हैं. केंद्र सरकार की तरफ से भी पहले की तरह ही गैस भरे सिलेंडर मिल रहे हैं. राजस्थान की सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है. कहा जा सकता है कि युद्ध के चलते राजस्थान में पहले पेट्रोल डीजल के संकट की हवा उड़ाकर लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई और अब कामर्शियल गैस सिलेंडर्स की कमी की अफवाह ने लोगों को डराने का काम किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.