Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • क्या आपने कभी सोचा है कि हर वैदिक मंत्र के आखिर में ‘शांति’ शब्द तीन बार क्यों आता है? 
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    • ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट
    • TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने पर वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल,  बजरंग दल ने किया विरोध
    मुख्य समाचार

    मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने पर वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल,  बजरंग दल ने किया विरोध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के सीहोर इछावर नगर के गिलावनी माता मंदिर परिसर में रह रही फिल्म मेकर टीम द्वारा अंडा , मांस बनाएं जाने पर सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि फिल्म मेकर टीम द्वारा मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाने से न सिर्फ मंदिर परिसर अपवित्र हो रहा है, बल्कि हिन्दू धर्म की आस्थाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि टीम को यहां से नहीं हटाया गया तो बजरंग दल को उग्र आंदोलन करने को मेंबर होना पड़ेगा.

    नगर में पिछले तीन दिनों से फौजी वेव सिरीज़ की शूटिंग चल रही है. फिल्म मेकर टीम गिलावनी माता मंदिर परिसर में ठहरी हुई है. इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी है. जिसमें टीम नॉनवेज भी खा रही है.जिसके बाद अब मामला तूल पकड़ गया.

    बजरंग दल ने जताया ऐतराज

    सोमवार को बजरंग दल को सूचना मिली कि टीम को भोजन में अंडा, मांस आदि परोसा जा रहा है. इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए. बजरंग दल के सौरभ मकरेया ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके ने जाकर देखा तो वहां अंडे और चिकन की सब्जी मौके पर मिली. मकरेया ने कहा कि इस पर हमने टीम के जिम्मेदारों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है साथ ही चेतावनी दी है कि कल तक परिसर खाली नहीं किया तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

    शूटिंग से रोजगार हुआ चौपट

    नगर में पिछले तीन दिनों से चल रही फौजी वेव सिरीज़ की शूटिंग नागरिकों और व्यापारियों के लिए परेशान का सबब बन रही है. दरअसल शूटिंग के लिए मेकर टीम ने पूरे बस स्टैंड परिसर को रस्सी बांधकर बंद कर चारों ओर से दिया है. इससे परिसर में स्थित सब्जी, फल  सहित अन्य दुकानदारों का पूरा व्यवसाय चौपाल हो रहा है. इसके चलते इनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

    मेकर्स ने नॉनवेज दोबारा परोसने से किया इनकार

    जिले के इछावर में वेब सीरीज फौज की शूटिंग, मेकर्स टीम पर मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने का आरोप, वीडियो आया सामने, बजरंग दल ने विरोध जताया. मेकर्स टीम बोली अब ऐसा नहीं होगा, मुंबई से आए आए एक मेकर्स टीम के सदस्य ने मांगा था नॉनवेज.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…

    August 25, 2026

    अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी, 19 बच्चे बचाए गए, तीन बिचौलिए गिरफ्तार

    August 25, 2026

    तेज आवाज में बज रहे DJ से महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.