Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    • नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
    • CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    •  क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?
    • अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 3 FIR में गिरफ्तारी पर रोक, 30 नवंबर तक नहीं होगी सख्त कार्रवाई
    • CJP ने बढ़ाई टीम, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ पांच नए राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति, जानें किसे मिला जिम्मा?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने की घोषणा, अमेरिका के टेक्सास में 50 वर्षों में पहली बार खुलेगी नई तेल रिफाइनरी
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने की घोषणा, अमेरिका के टेक्सास में 50 वर्षों में पहली बार खुलेगी नई तेल रिफाइनरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बताया कि अमेरिका के टेक्सास में 50 वर्षों में पहली बार एक नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है। ‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ नाम की यह परियोजना ब्राउन्सविले बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह 300 अरब डॉलर का सौदा अमेरिकी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस खबर को साझा करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिका को वास्तविक ऊर्जा प्रभुत्व की ओर वापस ले जाएगा। उन्होंने भारत और रिलायंस के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीतियों, करों में कटौती और परमिट प्रक्रिया को सरल बनाने की वजह से ही इतना बड़ा विदेशी निवेश संभव हो पाया है। राष्ट्रपति के अनुसार, यह रिफाइनरी न केवल दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी, बल्कि इससे दक्षिण टेक्सास में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

    खास बात यह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मौत के बाद क्षेत्र में सैन्य संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार को हिला दिया है। ईरान की तरतफ से खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर किए गए हमलों के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाली तेल आपूर्ति बाधित हुई है, जहां से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है।

    वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान

    अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ है, विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल का परिवहन होता है। इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा है कि तेल और गैस की कीमतें जल्द ही नीचे आ जाएंगी, संभवतः ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू होने से पहले की कीमतों से भी कम हो जाएंगी। हम एक ऐसी दुनिया में रहेंगे जहां ईरान अब परमाणु बम से संयुक्त राज्य अमेरिका या हमारे सहयोगियों को धमकी नहीं दे सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    ताइवान ने AI सर्वर चीन भेजने के खेल का किया पर्दाफाश, 9 लोगों को पकड़ा, शुरू होगा मुकदमा

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.