Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»दिल्ली के मछली बाजार में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक
    Blog

    दिल्ली के मछली बाजार में लगी भीषण आग, 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली, मटियाला गांव के मछली बाजार में बुधवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। इसमें करीब 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक हो गई। रात करीब 12 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए है।

    घटना के बाद पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    अभी तक जान माल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी वहां काफी घनी बस्ती है। इसके अलावा दुकानें और झुग्गियां भी है। गर्मी के कारण थोड़ी ही देर में आग चारों तरफ फैल गई और पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    ग्रेटर नोएडा में भी लगी आग

    ग्रेटर नोएडा में साइट- 4 इंडस्ट्रियल एरिया में D 79 फैक्ट्री में भी आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस फैक्ट्री में पेंट बनाने का काम किया जाता है। 

    सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि कासना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पेंट और थिनर बनाने का काम होता था। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा

    July 26, 2026

    CJP प्रोटेस्ट के बीच निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- “दोषियों को पहले ही कर लिया है गिरफ्तार, अब जल्द सजा दिलाई जाएगी”

    July 23, 2026

    विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.