Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस की Gen Z और युवा प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी
    • 13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण
    • श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा
    • सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
    • शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.56 फीसदी टूटी
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.56 फीसदी टूटी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज करीब 500 अंक की गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 900 अंक टूटकर 75,900 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स करीब 3000 अंक टूट चुका है। इससे निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.03 फीसदी या 247 अंक की गिरावट के साथ 23,619 पर ट्रेड करता दिखा।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ट्रेंट, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, टाइटन और कोटक बैंक में देखने को मिली। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचयूएल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस, सनफार्मा, बीईएल और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, रिलायंस, एयरटेल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

    ऑटो शेयरों में आज गुरुवार को भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.56 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.29 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.28 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.47 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.52 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.42 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.86 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.16 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.48 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.57 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.98 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.87 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.11 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ एक सूचकांक निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई परेशानी, कई शहरों में दोगुनी हुई कीमतें, सरकार ने आज से चालू की कांदा एक्सप्रेस

    August 24, 2026

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.