Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»जोड़ों में है दर्द या अकड़न तो इसे नजरअंदाज न करें, हो सकता है अन्य बीमारियों का संकेत, जानिए कारण और बचाव
    खानपान-सेहत

    जोड़ों में है दर्द या अकड़न तो इसे नजरअंदाज न करें, हो सकता है अन्य बीमारियों का संकेत, जानिए कारण और बचाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुबह उठते ही अगर आपके जोड़ अकड़ जाते हैं या दर्द महसूस होता है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ नींद से उठने की वजह से होता है, लेकिन कई बार यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। एक स्टडी के मुताबिक 45 साल से ज्यादा उम्र के करीब 47% लोगों को जोड़ों में दर्द, 31% को पीठ दर्द और लगभग 20% लोगों को टखनों या पैरों में दर्द की शिकायत रहती है।

    आमतौर पर रात भर सोने के बाद शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, जिससे मांसपेशियां और जोड़ थोड़े सख्त हो जाते हैं। इसलिए सुबह हल्की अकड़न होना सामान्य है। लेकिन अगर यह अकड़न ज्यादा देर तक रहे या रोज होने लगे, तो यह ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है।

    ऑस्टियोआर्थराइटिस क्या है?

    ऑस्टियोआर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है जिसमें जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज (नरम कुशन जैसा टिश्यू) धीरे-धीरे घिसने लगता है। जब यह कुशन कमजोर हो जाता है तो हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं, जिससे दर्द, सूजन और अकड़न बढ़ जाती है। यह समस्या खासकर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है, खासकर 45–50 साल की उम्र के बाद और मेनोपॉज के बाद।

    सुबह जोड़ों की अकड़न के पीछे ये कारण

    कार्टिलेज का घिसना- जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज अगर घिसने लगे तो मूवमेंट के समय दर्द और अकड़न महसूस होती है।

    जोड़ों में सूजन- ऑस्टियोआर्थराइटिस में कई बार जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिससे सुबह उठते समय जकड़न महसूस होती है।

    जोड़ों में लुब्रिकेशन कम होना- जोड़ों के अंदर एक जेल जैसा द्रव होता है जो उन्हें आसानी से हिलने-डुलने में मदद करता है। इसके कम होने से जकड़न बढ़ सकती है।

    बोन स्पर या हड्डियों में बदला- इस बीमारी में कई बार हड्डियों के किनारों पर छोटी-छोटी अतिरिक्त हड्डियां बनने लगती हैं, जिससे जोड़ सख्त हो सकते हैं।

    उम्र बढ़ने का असर- उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां और जोड़ कमजोर होने लगते हैं। खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

    सुबह जोड़ों की अकड़न के अन्य कारण

    हर बार इसका कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसके पीछे कुछ और वजहें भी हो सकती हैं जैसे:

    • रूमेटाइड आर्थराइटिस (ऑटोइम्यून बीमारी)
    • फाइब्रोमायल्जिया
    • विटामिन D की कमी
    • गलत पोस्चर या लंबे समय तक बैठना

    कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

    अगर सुबह की अकड़न 30 मिनट से ज्यादा समय तक रहती है, या दर्द के साथ सूजन, लालिमा या गर्माहट महसूस होती है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा अगर रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाए या दर्द अचानक बढ़ जाए, तो जांच करवाना जरूरी है।

    इलाज और बचाव

    ऑस्टियोआर्थराइटिस का पूरी तरह इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए:

    • नियमित हल्की एक्सरसाइज करें
    • वजन कंट्रोल रखें
    • जरूरत पड़ने पर फिजियोथेरेपी लें
    • डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें

    अगर आपको बार-बार सुबह जोड़ों में अकड़न महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही देखभाल से आप दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं और अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

    (Disclaimer:-इस खबर में दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह सामान्य जानकारियों पर आधारित है,किसी नतीजे पर पहुचने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.