Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»ChatGPT ने शुरू किया एक नया फीचर दिखाएगा लाइव ग्राफ और फार्मूला,सीखने में आसान…
    जॉब-एजुकेशन

    ChatGPT ने शुरू किया एक नया फीचर दिखाएगा लाइव ग्राफ और फार्मूला,सीखने में आसान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ChatGPT ने एक नया फीचर शुरू किया है, जो लोगों को कठिन मैथ और साइंस के कॉन्सेप्ट समझने में मदद करेगा. इस फीचर में अब यूजर्स को बढ़िया विजुअल एक्सप्लनेशन देखने को मिलेंगे. जब कोई यूजर किसी फॉर्मूला, ग्राफ या साइंस थ्योरी के बारे में पूछेगा, तो उसे सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं बल्कि फोटो मॉड्यूल के साथ जवाब मिलेगा.

    OpenAI के अनुसार, दुनिया भर में हर हफ्ते 140 मिलियन से ज्यादा लोग ChatGPT का इस्तेमाल मैथ और साइंस से जुड़े विषय समझने के लिए करते हैं. कई छात्र नए विषयों को सीखने, होमवर्क के सवाल हल करने, एग्ज़ाम की तैयारी करने और मुश्किल लगने वाले टॉपिक को समझने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहते हैं.

    एक सर्वे के अनुसार अमेरिका में आधे से ज्यादा लोगों ने माना है कि उन्हें गणित समझने में परेशानी होती है. इतना ही नहीं, कई माता-पिता भी अपने बच्चों की मैथ की पढ़ाई में मदद करने को लेकर असमंजस में रहते हैं. ऐसे में ChatGPT का यह नया फीचर पढ़ाई को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

    नए अपडेट के बाद ChatGPT अब 70 से ज्यादा मैथ और साइंस के मेन कॉन्सेप्ट को इंटरैक्टिव विजुअल्स के जरिए समझा सकेगा. पहले जहां यूजर को सिर्फ टेक्स्ट के रूप में जानकारी मिलती थी, वहीं अब वह ग्राफ और एनिमेशन के जरिए भी देख सकेगा कि किसी फॉर्मूले में बदलाव करने से परिणाम कैसे बदलता है.

    उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर Pythagorean theorem के बारे में पूछता है, तो ChatGPT एक विजुअल डेमो दिखा सकता है जिससे यूजर को आसानी से समझ आ जाएगा.

    यह नया फीचर दुनियाभर में सभी लॉग-इन ChatGPT यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. फिलहाल इसमें मुख्य रूप से हाई स्कूल और कॉलेज स्तर के मैथ और साइंस टॉपिक शामिल किए गए हैं. इनमें एक्सपोनेंशियल डिके, काइनेटिक एनर्जी, कंपाउंड इंटरेस्ट और सरफेस एरिया जैसे कई विषय शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.