Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गर्मी के दस्तक के साथ तपने लगा गुजरात, बाबा वेंगा अंबालाल पटेल बोले-मिलेगी राहत
    मुख्य समाचार

    गर्मी के दस्तक के साथ तपने लगा गुजरात, बाबा वेंगा अंबालाल पटेल बोले-मिलेगी राहत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गर्मी के दस्तक देते ही गुजरात में पार चढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन गुजरात के कई जिलों में अलर्ट रहा। बुधवार को को राजकोट सबसे ज्यादा गर्म रहा था, देश के 10 सबसे गर्म शहरों में गुजरात के आठ शहर के थे। पश्चिमी भारत में हीट वेव की स्थिति तेज के बीच गुजरात में ‘बाबा वेंगा’ की तरह भविष्यवाणी करने वाले अंबालाल पटेल ने चौंकानेवाला पूर्वानुमान दिया है। अंबालाल पटेल ने कहा है कि गुजरात में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलेगा और फिर उत्तर गुजरात और कच्छ के भागों में बारिश होगी। अंबालाल पटेल के मौसम पूर्वानुमान सटीक बैठते हैं। ऐसे में पारा के चढ़ते ही उन्होंने अलग प्रिडिक्शन से चौंका दिया था। उन्होंने बारिश के अपने पूर्वानुमान के पीछे का कारण भी बताया है। अंबालाल पटेल ने मोटे तौर पर कहा है कि अगले 48 घंटे बाद राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

    टॉप 10 में गुजरात के 8 शहर

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के डाटा के अनुसार गुरुवार को मध्य महाराष्ट्र के नंदुरबार (42.4°C) में देश का सबसे ज़्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया, गुजरात का वल्लभ विद्यानगर 42.3 डिग्री सेल्सियल के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। इसके बाद राजकोट 41.9 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टॉप-10 लिस्ट में गुजरात के कई शहर छाए रहे। वडोदरा (41.6), सुरेंद्रनगर (41.5), अहमदाबाद (41.4), सूरत (41.0), केशोद (40.7), और दीसा (40.7), सभी में तापमान सामान्य से काफी ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद समेत कई जिलों के येलो अलर्ट रहा। मौसम विभाग ने 41 डिग्री टेम्प्रेचर रहने का अनुमान व्यक्त किया।

    गुजरात में बारिश पूर्वानुमान

    मौसम का पूर्वानुमान करने वाले अंबालाल पटेल ने कहा है कि 14 से 18 मार्च के बीच गुजरात के वातावरण में बदलाव होगा, पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। 19 से 25 मार्च के बीच राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में बारिश भी हो सकती है। अंबालाल पटेल ने कहा कि गुजरात के उत्तर और कच्छ के हिस्सों में बारिश हो सकती है। अंबालाल पटेल ने कहा है कि देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा है कि इस बारिश से हवा की गति के चलते आम की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। गौरतलब हो कि गुजरात के पास लंबी समुद्री सीमा है। गौरतलब हो कि गुजरात साल 2023 के जून महीने में शक्तिशाली तूफान बिपरजॉय भी आया था। तब गुजरात ने इसका डटकर मुकाबला किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…

    July 3, 2026

    केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाया मिडिल फिंगर, लोगों ने बताया- अहंकारी

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.