Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»14 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहन के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20 साल की जेल…
    मुख्य समाचार

    14 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहन के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को 20 साल की जेल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कानून
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान- जालोर जिले की पोक्सो अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहन के साथ दरिंदगी करने वाले एक आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है. स्पेशल जज सीमा जुलेदा ने आरोपी भाई को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया है.

    माता-पिता की गैरमौजूदगी में वारदात

    स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रणजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आहोर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने 18 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पीड़िता के माता-पिता मूर्ति बनाने के काम से 4 महीने के लिए आंध्र प्रदेश गए हुए थे. उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को पीछे दादा-दादी और बड़े पिता (ताऊ) के परिवार के पास सुरक्षित छोड़ रखा था.

    चाकू की नोक पर कई बार किया दुष्कर्म

    घटना उस समय हुई जब 14 वर्षीय पीड़िता अपनी छोटी बहन के लिए रोटी लेने ताऊ के घर गई थी. वहां आरोपी भाई अकेला था. उसने पीड़िता को जबरन पलंग पर पटक दिया और मुंह में चुन्नी ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और पीड़िता को डरा-धमका कर चाकू की नोक पर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.

    गर्भवती होने पर गर्भपात का बनाया दबाव

    लगातार शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई. इसके बाद परिजन उसे आंध्र प्रदेश ले गए, जहां माता-पिता पर दबाव बनाकर उसका गर्भपात (Abortion) करवा दिया गया. पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर आहोर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

    44 दस्तावेज और 12 गवाहों के आधार पर सजा

    सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 44 अहम दस्तावेज पेश किए और 12 गवाहों के बयान दर्ज करवाए. इन ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने माना कि आरोपी ने सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के बजाय रक्षक होकर भक्षक का काम किया और उसे कड़ी सजा सुनाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

    August 23, 2026

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.