कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बड़ा हादसा हो गया है। राज्य सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें 1 महिला समेत 4 जवान शामिल हैं। मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। घायलों में चार की स्थिति गंभीर है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
हादसा रविवार को कोंडागांव के जूनवानी के पास हुआ। जब मंत्री का काफिला निकल रहा था उसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनके फॉलो वाहन से जा भिड़ी। बड़ी बात ये हैं स्कॉर्पियो की टक्कर से समय मंत्री केदार कश्यप गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

गांव से वापस लौट रहे थे मंत्री
मंत्री केदार कश्यप अपने गांव फरसागुड़ा से कोंडागांव आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने जूनवानी के पास अचानक मंत्री के काफिले में घुसकर उनकी कार को टक्कर मार दी।
तीन वाहन डैमेज
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री के काफिले में शामिल तीन वाहन डैमेज हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
- मंत्री केदार कश्यप के पीएम को भी आई गंभीर चोट
- अपने पैतृक गांव से लौट रहे थे मंत्री केदार कश्यप
- एक स्कॉर्पियो ने जूनवानी के पास अचानक मारी टक्कर
वन मंत्री भी अस्पताल पहुंचे
वन मंत्री केदार कश्यप भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। वहीं पुलिस भी आगे की जांच में जुट गई है। स्कॉर्पियो वाहन जिसने टक्कर मारी उसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

