Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिका से सभी देशो को रूसी तेल खरीदने की दी छूट, फैसले से तेल बाजार में देखी गिरावट
    व्यापार

    अमेरिका से सभी देशो को रूसी तेल खरीदने की दी छूट, फैसले से तेल बाजार में देखी गिरावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की ओर से सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की अस्थाई छूट दी गई है। पिछले 14 दिन से चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभाव ऊर्जा बाजार पर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। इसी बीच तेल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से सभी देशों को रुसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट दी गई है। इस फैसले के बाद तेल बाजार में मामूली गिरावट देखी गई है।

    बाजार में क्रूड ऑयल का भाव

    तेल बाजारों में आज सुबह 7:15 बजे, ब्रेंट क्रूड 99.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 0.47 फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 0.67 फीसदी गिरकर 95.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।

    तेल खरीदने की है विशेष शर्त

    अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि तेल बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वैश्विक आपूर्ति को स्थाई रखने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब अन्य देश भी समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सकते है। इससे रूस को कोई खास वित्तीय लाभ नहीं होगा क्योंकि उसे सर्वाधिक लाभ तेल निकालने की जगह पर लगाए गए टैक्स से प्राप्त होता है। इससे पहले अमेरिका द्वारा भारत को 5 मार्च से जहाजों पर लदे रूसी तेल को खरीदने की अनुमति दी गई थी। इस फैसले से वैश्विक आपूर्ति संबंधी चिंताओं को अस्थायी राहत मिली है।

    अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

    बेसेंट के अनुसार तेल की कीमतों में यह अस्थायी वृद्धि एक अल्पकालिक और अस्थाई बाधा है। ट्रंप की ऊर्जा-समर्थक नीतियों के चलते ने अमेरिका में तेल और गैस उत्पादन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। इससे भविष्य में अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।

    आखिर क्यों चीन के बाजार पर सबसे कम असर?

    युद्ध से तेल की कीमतों में उछाल से तेल आयात करने वाले देशों की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर ज्यादा दबाव पड़ता है, लेकिन इस बार दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक चीन मजबूत दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों को 27 फरवरी के बाद यदि देखा जाए तो दक्षिण कोरिया के बाजार में लगभग 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही भारतीय बाजार की गिरावट 6.45 फीसदी दर्ज की गई है। लेकिन सबसे कम 0.49 फीसदी गिरावट चीन के बाजार में है।

    संघर्ष शुरू होने के बाद चीन के शेयर बाजार में गिरावट अन्य प्रमुख बाजारों की तुलना में काफी कम है। चीनी मद्रा युआन भी स्थिर है और सरकारी बॉन्ड यील्ड में बदलाव नहीं आया है। विशेषज्ञों ने कहा, पिछले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा, ईवी में निवेश ने चीन की आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को काफी कम कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया

    May 12, 2026

    Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट

    May 12, 2026

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.