Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर को मारने की दी धमकी, कहा- हमला जारी रहेगा
    अंतर्राष्ट्रीय

    इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर को मारने की दी धमकी, कहा- हमला जारी रहेगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मोजतबा खामेनेई को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका के साथ मिलकर चल रही मिलिट्री एक्शन से तेहरान की सरकार का तुरंत पतन होना तय नहीं है।

    ईरान पहले जैसा नहीं रहा

    इजरायली पीएम ने जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि ईरान पहले जैसा नहीं रहा। उनके हिसाब से इजरायली हमलों से ईरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और बसीज अर्धसैनिक बल को भारी नुकसान हुआ है। नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि इजरायली लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह पर हमला जारी है। यह संगठन 2 मार्च को इजरायल पर हमला शुरू करने के बाद से युद्ध में एक्टिव है। वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू ने माना कि अगर ईरान की सरकार भी नहीं गिरती है, तब भी युद्ध के बाद वह काफी कमजोर हो जाएगी। 

    प्लान का नहीं करेंगे खुलासा

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे मोजतबा खामेनेई और हिज्बुल्लाह प्रमुख के खिलाफ संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो नेतन्याहू ने कहा कि वह आतंकी संगठनों के नेताओं को जीवन बीमा देने वाले नहीं हैं और इजरायल के प्लान का खुलासा नहीं करेंगे।

    चेतावनी वाले बजे सायरन

    इसी दौरान मध्य इजरायल के कई इलाकों में ईरान से आने वाली मिसाइलों की चेतावनी देने वाले सायरन भी बजते रहे। इजरायल का कहना है कि उसके हमलों का मकसद ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से पैदा खतरे को खत्म करना है। साथ ही वह ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए वहां की जनता को सरकार के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है।

    ट्रंप ने दी धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि देखो आज इन विक्षिप्त बदमाशों का क्या होता है। उन्होंने आगे लिखा कि ये लोग 47 सालों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं, और अब मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में, इन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना मेरे लिए कितना बड़ा सम्मान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.