Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नशे में धुत व्यक्ति ने महिला पर किया पेशाब , भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या…
    क्राइम

    नशे में धुत व्यक्ति ने महिला पर किया पेशाब , भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्‍नई: चेन्नई में शराब पीकर एक महिला के पास खड़ा होकर पेशाब करना एक शख्‍स को भारी पड़ा. गुस्‍साई भीड़ ने पीट-पीटकर इस शख्‍स की जान ले ली. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान ड्राइवर कलैसेल्वन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि यह घटना एग्मोर और मन्नाडी इलाके के बीच हुई. 30 साल के कलैसेल्वन अपने दोस्त नितीश बालाजी के साथ एग्मोर में शराब पीने गया था. शराब पीने के बाद दोनों रैपिडो कार से मन्नाडी की ओर जा रहे थे. रास्ते में जब वे एक प्लेटफॉर्म के पास पहुंचे, तो वहां कुछ महिलाएं सो रही थीं. उसी दौरान नितीश बालाजी ने कथित तौर पर उनके पास पेशाब कर दिया.

    मोटरसाइकिल पर 3 लड़के आए और हमला कर दिया 

    नितीश की इस हरकत से एक महिला की नींद खुल गई और उसे बेहद गुस्‍सा आ गया. महिला ने नितीश की हरकत का विरोध किया, लेकिन वह नशे में कुछ सुनने को तैयार नहीं था. धीरे-धीरे नितीश और महिला में बहस काफी बढ़ गई. इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने नितीश पर हमला कर दिया. इन्‍होंने नितीश और कलैसेल्‍वन की जमकर पिटाई कर दी.  

    कलैसेल्वन को दोस्‍त को बचाना पड़ा भारी 

    तीन युवकों ने जब नितीश पर हमला किया, जब कलैसेल्वन ने दोस्त को बचाने के लिए बीच-बचाव किया. इसके बाद इन तीनों युवकों ने कलैसेल्‍वन पर भी हमला कर दिया. मारपीट के दौरान कलैसेल्वन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. इन्‍हें समझ में आ गया था कि कोई अनहोनी हो गई है. कुछ समय बाद कलैसेल्वन के बड़े भाई को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उनका भाई सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला था. उसे तुरंत स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.