Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जंग के बीच बड़ी खुशखबरी; भारत के एलपीजी टैंकर वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना…
    BREKING NEWS

    जंग के बीच बड़ी खुशखबरी; भारत के एलपीजी टैंकर वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया में LPG गैस और तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बीते कुछ दिनों से भारत में एलपीजी गैस सिंलेडर को लेकर संकट छाया हुआ है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि दो भारतीय जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये जहाज हजारों मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे है।

    जानें कब पहुंचे भारत

    भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं और अगले सप्ताह तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

    दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया

    बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार ने पश्चिम एशिया युद्ध पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान एलपीजी गैस सिंलेडर संकट के बीच अच्छी खबर दी है। उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले 24 जहाज थे, जिनमें से दो जहाज (शिवालिक और नंदा देवी) एलपीजी लेकर शनिवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गए और भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

    जहाजों में भरी है 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी

    राजेश कुमार ने आगे बताया कि इन जहाजों में लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है। इनके आगमन बंदरगाह मुंद्रा और कांडला होंगे, जहां इनके पहुंचने की अनुमानित तिथियां क्रमशः 16 और 17 मार्च हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज बचे हैं, जिनमें कुल 611 नाविक सवार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में उनसे जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    93 प्रतिशत पीएम किसान लाभार्थियों का एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण, शेष कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील,प्रदेश में अव्वल बना बेमेतरा…

    July 3, 2026

    हाथ में बीयर की बोतल, फोन पर गाली, सिया गोयल का पब वाला वीडियो आया सामने

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.