मुख्य समाचार

सरकारी अस्पताल में लगी आग, 10 लोगों की हुई मौत…

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार सुबह आग लगने से करीब 10 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11 अस्पताल कर्मी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी। कुछ ही समय में आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया। उस समय वार्ड में कई गंभीर मरीज लाइफ सपोर्ट पर भी थे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मियों ने दर्जनों मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिन मरीजों की हालत बहुत खराब थी, उन्हें तुरंत न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

सीएम ने किया अस्पताल का दौरा

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि मरीजों को बचाने के दौरान कर्मचारी घायल हो गए। सीएम ने आगे कहा कि कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य आईसीयू और वार्डों में स्थानांतरित करते समय सात गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों की बाद में मौत हो गई। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायल मरीजों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की और घटना की न्यायिक जांच करने का भी ऐलान किया।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

हालांकि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एयर कंडीशनिंग के सिस्टम या किसी मेडकल उपकरण में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button