क्राइम

फायरिंग मामले में पुलिस का Action, महिला सहित एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज

बठिंडा – गत दिन प्लाट पर कब्जे को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में थाना सदर बठिंडा पुलिस ने एक महिला सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

हरजिंदर सिंह निवासी नरूआणा ने बताया था कि उसके खेत का पड़ोसी जालंधर सिंह अपने प्लाट की चारदीवारी कर रहा था। इस दौरान हरप्रीत सिंह व लाल सिंह निवासी जस्सी पौ वाली अपने खेत में एक गाड़ी पर सवार होकर आए। इस दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर दर्जन भर लोग वहां आए व उनमें शामिल गुरमीत सिंह निवासी नरूआणा ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

एक गोली लाल सिंह की पीठ में लगा, जबकि एक अन्य गोली से हरप्रीत सिंह भी जख्मी हो गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में गुरमीत सिंह, रणजीत कौर के अलावा 10 के करीब अज्ञात आरोपियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button