Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»NDA और विजय की पार्टी का नहीं होगा गठबंधन, बड़ी वजह आई सामने
    राजनीति

    NDA और विजय की पार्टी का नहीं होगा गठबंधन, बड़ी वजह आई सामने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और बीजेपी-नीत एनडीए के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं लगभग खत्म हो गई हैं। अब इसकी बड़ी वजह भी सामने आ गई है।

    रजीनकांत पर टिप्पणी बनी वजह

    टीवीके के एक नेता ने रजनीकांत पर टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। एआईएडीएमके और भाजपा के नेता अब टीवीके पदाधिकारियों की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस पर न तो सत्ताधारी डीएमके और न ही रजनीकांत ने कोई प्रतिक्रिया दी है। 

    क्या है पूरा मामला?

    पिछले कुछ हफ्तों से खबरें आ रही थीं कि बीजेपी और TVK के बीच बैकचैनल बातचीत चल रही है। बीजेपी के कुछ नेताओं का दावा था कि TVK को करीब 80 सीटें और डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया था। वहीं, यह भी कहा गया कि विजय ने संभावित गठबंधन के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग रखी थी। हालांकि, TVK ने लगातार इन दावों से इनकार किया। इसी बीच विजय का सीबीआई के सामने पेश होने के लिए दिल्ली जाना भी इन अटकलों को और हवा दे गया। वहीं मामला तब बिगड़ा जब TVK के महासचिव आधव अर्जुन ने दावा किया कि रजनीकांत ने डीएमके के मुखिया की धमकियों के कारण राजनीति छोड़ दी।

    नेताओं ने TVK नेता के बयान की आलोचना

    AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी ने TVK नेता के बयान को राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ बताया और रजनीकांत का बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को राजनीति में आने या न आने का अधिकार है और उसके फैसले का सम्मान होना चाहिए। वहीं, बीजेपी नेता अन्नामलाई ने भी इस बयान को भ्रम करार दिया और रजनीकांत के 50 साल लंबे करियर और उनकी मजबूत छवि का हवाला दिया।

    विधानसभा चुनाव में दिखेगा कड़ा मुकाबला

    प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विजय की पार्टी के आने से प्रदेश में सियासी समीकरण भी पूरी तरह से बदल गए हैं। वहीं सत्तारूढ़ DMK लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। इसके अलावा AIADMK और बीजेपी गठबंधन वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। विजय की TVK पहली बार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। सीमान की पार्टी NTK भी अकेले चुनाव लड़ रही है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.