Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सुबह उठते ही महसूस होता है गले में खराश और नाक बंद की समस्या, जानिए इसके पीछे के कारण
    खानपान-सेहत

    सुबह उठते ही महसूस होता है गले में खराश और नाक बंद की समस्या, जानिए इसके पीछे के कारण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी शुरू होने वाली है, लेकिन फिर भी कई लोग सुबह उठते ही गले में खराश और नाक बंद होने की समस्या महसूस करते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि ये AC या पंखा चलाने की वजह से हुआ है, लेकिन असल में इसके पीछे कई और कारण होते हैं। यह हमेशा सर्दी-जुकाम नहीं होता, बल्कि आपके सोने के तरीके और आसपास के माहौल का असर भी हो सकता है।

    सुबह गला खराब और नाक बंद क्यों होती है?

    सूखी हवा (Dry Air)- AC या कूलर चलने से कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे गला और नाक के अंदर नमी कम हो जाती है और जलन महसूस होती है।

    मुंह से सांस लेना- अगर नाक बंद हो तो हम सोते समय मुंह से सांस लेने लगते हैं। इससे गले में सीधी सूखी हवा जाती है, जिससे गला और ज्यादा सूख जाता है।

    एलर्जी- धूल, पालतू जानवरों के बाल या फंगस जैसी चीजें एलर्जी पैदा कर सकती हैं। इससे नाक में म्यूकस बढ़ता है और गले में जलन होती है।

    एसिड रिफ्लक्स- सोते समय पेट का एसिड ऊपर गले तक आ सकता है, जिससे गले में जलन और खराश होती है।

    पानी की कमी – रातभर पानी नहीं पीने से शरीर और गले में सूखापन आ जाता है, जिससे सुबह परेशानी महसूस होती है।

    खर्राटे या स्लीप एपनिया – ज्यादा खर्राटे लेने से गले की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे सुबह गला दर्द कर सकता है।

    राहत पाने के आसान उपाय

    नमक वाले पानी से गरारे- गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर गरारे करें, इससे सूजन और दर्द कम होता है।

    गर्म चीजें पिएं- शहद वाला गुनगुना पानी, हर्बल चाय या सूप पीने से गले को आराम मिलता है।

    भाप लें (Steam)- 10-15 मिनट भाप लेने से नाक खुलती है और गला भी हाइड्रेट रहता है।

    सिर ऊंचा रखकर सोएं- एक extra तकिया लगाकर सोएं, इससे म्यूकस गले में जमा नहीं होता।

    कमरे की नमी बनाए रखें- अगर AC चलाते हैं तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें, ताकि हवा में नमी बनी रहे।

    नाक की सफाई- सोने से पहले सलाइन स्प्रे या नेती पॉट का इस्तेमाल करें, इससे नाक साफ रहती है।

    दिनभर पानी पिएं- शरीर में पानी की कमी न होने दें। सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें।

    सोने की पोजीशन बदलें- पीठ के बजाय करवट लेकर सोने की कोशिश करें, इससे सांस लेने में आसानी होती है।

    कब डॉक्टर को दिखाएं?

    अगर ये समस्या 1-2 हफ्ते तक ठीक नहीं होती, या तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या बहुत ज्यादा खर्राटे आते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

    (इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.