Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया
    • मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि हादसा हुआ है…
    • Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»अस्पताल के ICU में 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतर डाला… 
    मुख्य समाचार

    अस्पताल के ICU में 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर को चूहों ने कुतर डाला… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भयंदर: महाराष्ट्र के भयंदर से मानवता को शर्मसार को करती तस्वीर सामने आई है. लापरवाही की इंतेहा इस घटना में एक 89 साल की बुजुर्ग महिला के शरीर को अस्पताल के आईसीयू में चूहों ने कुतर डाला. हैरानी की बात तो ये कि इस घटना का डॉक्टर-नर्स और बाकी स्टाफ को भी पता नहीं चला. वो तो भला हो परिजनों का जिन्होंने देखते ही तुरंत सूचना दी. उससे पहले चूहों ने उनके शरीर में कई घाव कर दिए थे. 

    बुजुर्ग महिला सुहासिनी माठेकर का भयंदर के अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा था. उन्हें 12 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है. आईसीयू में आम लोगों का प्रवेश वर्जित होता है, वहां चूहों ने इस कदर उत्पात मचाया कि उन्होंने वेंटिलेटर पर बेसहारा लेटी बुजुर्ग महिला के हाथ को जगह-जगह से कुतर डाला.

    सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब महिला के रिश्तेदार उनसे मिलने पहुंचे, तो उन्होंने अपनी आंखों से चूहे को महिला का हाथ कुतरते देखा. परिजनों के आते ही चूहे भाग निकले, लेकिन तब तक महिला के हाथ पर गहरे घाव हो चुके थे. इस पूरी घटना के दौरान वार्ड में तैनात डॉक्टर या नर्सों ने ध्यान नहीं दिया.परिजनों के आने के बाद ही बुजुर्ग महिला की ये हालत अस्पताल स्टाफ को पता चली .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

    May 11, 2026

    लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 

    May 11, 2026

    ​गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.