Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया
    • मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि हादसा हुआ है…
    • Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,75 लाख कैश जब्त, कार की सीट में मिली 500-500 रुपये के नोट…
    छत्तीसगढ़

    महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,75 लाख कैश जब्त, कार की सीट में मिली 500-500 रुपये के नोट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नगदी रकम बरामद की है। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

    महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी नाका में पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान खरियार रोड ओडिशा की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार क्रमांक ओडी 05 पीबी 2122 को रोककर जांच की गई। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन और राजेंद्र महानंद निवासी जिला बलांगीर ओडिशा बताया।कार की सीट में मिली 500-500 रुपये के नोट

    तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट में रखे नीले रंग के बैग से 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 75 लाख रुपये निकली। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार के लिए कांटाबांजी से रायपुर ले जाई जा रही थी।

    हालांकि नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने दंड प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी करते हुए 75 लाख रुपये नगद, एक होंडा कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ऐसे मामलों में बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर संबंधित व्यक्तियों को उसके वैध स्रोत और उपयोग से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। दस्तावेज नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस या संबंधित एजेंसियां रकम जब्त कर आगे की जांच शुरू करती हैं।

    व्यापारिक गतिविधियों, खासकर सोना-चांदी या अन्य नकद आधारित कारोबार में बड़ी रकम का परिवहन आम बात है, लेकिन इसके लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया और वैधानिक अनुमति होना जरूरी होता है। नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जा सकती है। पिछले कुछ समय में सीमावर्ती जिलों में इस तरह की कार्रवाई के कई मामले सामने आए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अवैध लेन-देन और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

    पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल नगदी जब्त कर ली गई है और आयकर विभाग की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब

    May 12, 2026

    हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

    May 12, 2026

    डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों को मिली स्वीकृति

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.